यूपी की बड़ी खबर: 41 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के ADM बदले

यूपी सरकार ने सोमवार देर रात 41 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO), एसडीएम और मंडलीय स्तर के अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 July 2026, 11:33 PM IST
google-preferred

Lucknow: यूपी से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।  शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 41 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

अफसरों की तबादला सूची

तबादला सूची में वाराणसी, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, झांसी, मुरादाबाद, बस्ती, एटा, बुलंदशहर, जौनपुर, आजमगढ़, महोबा, शाहजहांपुर, चंदौली, गाजीपुर, चित्रकूट, नोएडा और वृंदावन समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

इन पदों पर हुआ ट्रांसफर

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में नगर मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी (एडीएम), मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ), एसडीएम और मंडलीय स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार महेंद्र कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी, बिन्दु लता को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कानपुर नगर, जबकि संजय चावला को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आजमगढ़ बनाया गया है।

इंद्र नंदन सिंह को महोबा में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और विजय वर्धन तोमर को मेरठ में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है।

कुंवर पंकज को झांसी मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है, जबकि त्रिभुवन को प्रयागराज मंडल और प्रतिपाल चौहान को विंध्याचल मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय को मेरठ से स्थानांतरित कर लखनऊ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।

इसी क्रम में कुंवर पंकज को अपर आयुक्त, झांसी मंडल, इंद्र नंदन सिंह को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) महोबा, तथा महिपाल सिंह को नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Video: “अखिलेश यादव का इशारा मिला तो सड़क पर दिखेगी युवजन सभा…” छात्रों के समर्थन में सम्राट मलिक का बड़ा ऐलान

सरकार ने विनय मिश्रा और राजेश कुमार को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी संघ में तैनात किया है। वहीं महेंद्र प्रताप को मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) सुल्तानपुर और सौजन्य कुमार विकास को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बहराइच नियुक्त किया गया है।

उपजिलाधिकारी के पद पर नई तैनाती

इसके अलावा ज्योति सिंह को वाराणसी से चित्रकूट, सुशांत श्रीवास्तव को औरैया से बागपत, राजेश कुमार वर्मा को अलीगढ़ से चंदौली, राकेश कुमार जयंत को मुरादाबाद, अरुण कुमार गिरि को गाजीपुर, अतुल कुमार सिंह को शाहजहांपुर व संध्या शर्मा को जालौन में उपजिलाधिकारी के पद पर नई तैनाती दी गई है।

Prayagraj : चाय की दुकान पर पहुंचा अधिकारी, कुछ देर बाद जो हुआ उसने मचा दी हलचल

इसके अलावा हर्ष चावला को विशेष कार्याधिकारी, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, अशोक कुमार शर्मा को नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।

Location :  Lucknow

Published :  27 July 2026, 11:02 PM IST

Related News

Advertisement