DN Exclusive: योगी के मंत्री संजय निषाद बुरे फंसे, जा सकते हैं जेल!

संजय निषाद के खिलाफ समाजवादी पार्टी की नेत्री सुमैया राणा ने लखनऊ के एक कोतवाली में शिकायत दी है। सुमैया राणा ने कहा है कि संजय निषाद का यह बयान महिलाओं के सम्मान में ठेस पहुंचा रहा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 17 December 2025, 5:17 PM IST
google-preferred

Lucknow: इस समय उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद बुरी तरीके से फंस चुके हैं। वह इस समय जेल जाने की कगार पर है। समाजवादी पार्टी की एक नेत्री ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ तो संजय निषाद को जेल जाना पड़ सकता है। पूरा मामला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और (हिजाब) बुर्का से जुड़ा हुआ है। आइए डाइनामाइट न्यूज़ की इस खास रिपोर्ट में जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है...

देश में संजय निषाद के खिलाफ आक्रोश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अमर्यादित हरकत में टांग अड़ाने के चक्कर में यूपी के मंत्री संजय निषाद ने अपने पैरों पर खुद ही कुल्हाड़ी मार ली है। दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने मुस्लिम महिला के चेहरे से बुर्का हटा दिया था, इसको लेकर राजनीति तेज हो गई। जहां हर तरफ हर व्यक्ति नीतीश कुमार की आलोचना कर रहा है। वहीं दूसरी ओर संजय निषाद ने नीतीश कुमार का ही साथ दे दिया। यह बात लोगों को हजम नहीं हुई। इसको लेकर समाजवादी पार्टी समेत सभी विपक्षी दलों में आक्रोश है। इस वक्त देश में और खासतौर पर मुस्लिम समाज के भीतर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ भयंकर आक्रोश है।

Exclusive Interview: जानिए यूपी में मंत्री नितिन अग्रवाल ने कैसे तोड़ी शराब माफियाओं की कमर?

संजय निषाद ने क्या कहा था?

संजय निषाद ने कहा था, "बुर्का हटाने पर विवाद क्यों हो रहा है? उनके हाथ सिर्फ महिला के चेहरे पर लगे थे, अगर हाथ कहीं और लग जाता तो क्या होता?" संजय निषाद का यह बयान बेहद अमर्यादित है। संजय निषाद के खिलाफ समाजवादी पार्टी की नेत्री सुमैया राणा ने लखनऊ के एक कोतवाली में शिकायत दी है। सुमैया राणा ने कहा है कि संजय निषाद का यह बयान महिलाओं के सम्मान में ठेस पहुंचा रहा है। संजय निषाद ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उनके खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

जानें पूरा मामला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाल ही में एक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां वह नियुक्ति पत्र दे रहे थे। इस दौरान एक मुस्लिम युवती नियुक्ति पत्र लेने के लिए आई, जो हिजाब पहने हुए थी। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसे नियुक्ति पत्र सौंपा तो उन्होंने बिना किसी चेतावनी के युवती का हिजाब हटाने की कोशिश की। इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने प्रतिक्रिया दी। बाद में उन्होंने इस घटना के लिए माफी भी मांगी।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 17 December 2025, 5:17 PM IST

Advertisement
Advertisement