हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)
उत्तर प्रदेश: लंबे समय से उमस और गर्मी झेल रहे उत्तर प्रदेश में मंगलवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 44 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई है। वहीं तराई, मध्यांचल और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से आ रही नमी और बादलों की सक्रियता बढ़ने से अगले 48 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में छिटपुट बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। हालांकि यह बदलाव लंबे समय तक रहने की संभावना नहीं है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है।
सोमवार को बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। बलिया, गोरखपुर, बांदा, झांसी, उरई और बरेली समेत कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदें पड़ीं। हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के समय धूप खिली रही और मौसम शुष्क रहा।
मंगलवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 44 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। ऐसे में बारिश के साथ आकाशीय बिजली को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेष रूप से खुले स्थानों और खेतों में काम करने वाले लोगों को मौसम खराब होने पर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसूनी ट्रफ लाइन के एक बार फिर उत्तर की ओर खिसकने के संकेत हैं। इसके प्रभाव से अगले दो-तीन दिनों में तराई, मध्यांचल और पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की परिस्थितियां बन सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क होने की संभावना है। इसी के साथ पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। इस सीजन में अब तक उत्तर प्रदेश में बारिश सामान्य से करीब तीन प्रतिशत कम दर्ज की गई है।
यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज, 44 जिलों में वज्रपात का अलर्ट; इन इलाकों में बारिश के आसार
राजधानी लखनऊ में भी मंगलवार और बुधवार को बादलों की सक्रियता बढ़ने और छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। सोमवार को यहां दिन में धूप खिली रही और मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
युवा डाइनामाइट न्यूज़ की नजर मौसम से जुड़े हर बड़े अपडेट पर बनी हुई है। यूपी के अलग-अलग जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर आने वाले बदलावों पर भी लगातार अप
Location : Lucknow
Published : 15 September 2026, 7:28 AM IST