Weather Alert: आसमान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। 8 से 13 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश जारी रह सकती है। पूर्वोत्तर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिण भारत में भी तेज हवाओं और बिजली का अलर्ट है।