यूपी के 45 जिलों में मानसूनी ब्रेक: लखनऊ में थमा बारिश का दौर, जानिए आपके जिले में आज धूप खिलेगी या गिरेंगी बूंदें

यूपी में 15 दिनों की लगातार बारिश के बाद मानसून सुस्त पड़ा है। लखनऊ समेत 45 जिलों में झमाझम बारिश से राहत मिलेगी, हालांकि दक्षिणी यूपी में बारिश जारी रहेगी। जानिए अपने जिले का सटीक मौसम और सोमवार को होने वाली बारिश का नया अपडेट

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 8 August 2026, 7:41 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पिछले 15 दिनों से लगातार जारी झमाझम बारिश के दौर पर अब 'ब्रेक' लगता दिख रहा है। मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ने से प्रदेशवासियों को उमस और बारिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत पूरी तरह से नहीं है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारिश का असर अभी बना रहेगा, जबकि लखनऊ समेत पूर्वांचल के कई जिलों में बादलों की आवाजाही के बीच छिटपुट बौछारें ही पड़ेंगी।

लखनऊ में बारिश पर ब्रेक

राजधानी लखनऊ और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार से बारिश की तीव्रता काफी कम हो जाएगी। आसमान में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन केवल हल्की बूंदाबांदी की ही संभावना है।

Delhi-NCR Weather Alert: सावधान! दिल्ली-NCR में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली का अलर्ट, NDMA ने लोगों से की ये खास अपील

अगर आप लखनऊ में रहते हैं तो शनिवार और रविवार को भारी बारिश का अंदेशा कम है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, लखनऊ में बारिश का असली दौर सोमवार से फिर शुरू हो सकता है, जब मध्यम से भारी बारिश की वापसी हो सकती है।

दक्षिणी यूपी में अभी बरसेगी आफत

भले ही मध्य और पश्चिमी यूपी में बारिश कम हो रही हो, लेकिन मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में मानसूनी चक्रवात (Cyclonic Circulation) का असर साफ दिख रहा है। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, हमीरपुर और आसपास के दक्षिणी जिलों में अगले दो-तीन दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं, राज्य के करीब 45 जिलों में हल्की-फुल्की या छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

Weather Update: दिल्ली-NCR फिर हुई जलमग्न, तेज बारिश के बीच IMD का 15 राज्यों में Yellow Alert

तापमान का हाल: कहां कितनी हुई बारिश?

बीते 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो संभल में सबसे ज्यादा 134 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बुलंदशहर में 110.4 मिमी और हमीरपुर में 93 मिमी बारिश हुई। लगातार बारिश के कारण प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे मौसम में हल्की ठंडक घुली हुई है।

Location :  Lucknow

Published :  8 August 2026, 7:41 AM IST

Related News

Advertisement