Delhi-NCR Weather Alert: सावधान! दिल्ली-NCR में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली का अलर्ट, NDMA ने लोगों से की ये खास अपील

मौसम विभाग और NDMA ने दिल्ली-NCR में अगले तीन घंटों के लिए भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की गंभीर चेतावनी जारी की है। दिल्ली के सभी जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 7 August 2026, 7:37 PM IST
google-preferred

New Delhi: मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के निवासियों के लिए जरूरी चेतावनी जारी की है। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) के अनुसार, अगले तीन घंटों में दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों से अपील की गई है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

दिल्ली के इन इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लगभग सभी हिस्सों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें सेंट्रल, ईस्ट, नई दिल्ली, नॉर्थ, नॉर्थ-ईस्ट, नॉर्थ-वेस्ट, शाहदरा, साउथ, साउथ-ईस्ट, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली शामिल हैं। यह अलर्ट शाम 5:56 बजे से रात 8:56 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - कल घर से संभलकर निकलें! यूपी के कई जिलों पर मंडराया भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग की नई चेतावनी

कई जिलों के लिए बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, बुलंदशहर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर जिलों के कुछ इलाकों के लिए भी मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शाम 5:02 बजे से रात 8:02 बजे के बीच आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है।

लोगों को क्या सलाह दी गई है?

खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। ज़रूरी न हो तो यात्रा करने से बचें और पानी भरे रास्तों से दूर रहें। आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों, छतों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। वाहन चालकों को भी अतिरिक्त सावधानी के साथ गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें - नैनीताल घूमने निकलने से पहले जान लें ये बात… बारिश ने बदला पहाड़ों का पूरा नजारा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम की जानकारी से अपडेट रहें

अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वे मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर रखें। अगर मौसम अचानक खराब हो जाए तो सुरक्षित जगह पर रहें और अफवाहों पर भरोसा न करें। हो रही बारिश को देखते हुए अगले कुछ घंटों तक सतर्क रहना जरूरी है।

Location :  New Delhi

Published :  7 August 2026, 7:37 PM IST

Advertisement