UP Monsoon Update: लखनऊ-पूर्वी यूपी में थमेगा तूफानी पानी, अब 13 जिलों में भारी बारिश का बड़ा अलर्ट

यूपी में मानसून का नया मिजाज! लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में बारिश की रफ्तार अब धीमी पड़ेगी, वहीं बांदा, कानपुर और आगरा समेत 13 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जानिए 15 सितंबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 4 September 2026, 8:01 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से जारी मूसलाधार बारिश अब अपनी दिशा बदल रही है। राजधानी लखनऊ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां बादलों का डेरा अब छटने लगा है और बारिश थमने के आसार हैं, वहीं बुंदेलखंड, पश्चिमी और दक्षिणी यूपी के इलाकों पर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, ललितपुर और आगरा समेत प्रदेश के 13 प्रमुख जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

लखनऊ में सीजन की रिकॉर्ड तोड़ बारिश, अब मिलेगी राहत

हाल ही में लखनऊ में हुई 115 मिमी की रिकॉर्ड बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया था। इस मूसलाधार पानी की वजह से कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, अब लखनऊ वासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, लखनऊ और मध्य यूपी में अब बादलों की हल्की आवाजाही ही देखने को मिलेगी, जिससे छिटपुट बौछारें तो गिर सकती हैं लेकिन भारी बारिश का दौर थम जाएगा।

ललितपुर में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, तापमान में भारी गिरावट

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान ललितपुर में सबसे ज्यादा 173 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा हमीरपुर, बांदा और फतेहपुर में भी बादलों ने जमकर तबाही मचाई। इस लगातार बारिश के कारण करीब 40 जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।

Delhi Weather: कान्हा के जन्मोत्सव पर दिल्ली में बरसेंगे बादल, जानें आज बारिश का पूरा अपडेट

15 सितंबर से मानसून की विदाई की तैयारी

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम तंत्र के कारण 7 सितंबर तक प्रदेश के दक्षिणी और तराई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। इसके बाद 8 सितंबर से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगेगी। 15 सितंबर आते-आते पूरे उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी और मौसम पूरी तरह साफ होने लगेगा।

Location :  New Delhi

Published :  4 September 2026, 8:01 AM IST

Advertisement