Live Now

UP Breaking News Live: यूपी में आज क्या-क्या बदला? सियासत, अपराध और हर बड़ी खबर एक क्लिक में

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 9 July 2026 , 9:55 AM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 09 Jul 2026 09:55 AM (IST)

      UP News Live Updates: राम मंदिर चढ़ावे का काला खेल! 30 बैंक अकाउंट फ्रीज

      राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने कबूल किया कि चोरी की रकम रिश्तेदारों और करीबियों के बैंक खातों के जरिए छिपाई जाती थी। एसआईटी ने 30 बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। फर्जी रसीदें, संपत्तियां और अन्य लेनदेन भी जांच के दायरे में हैं।

    • 09 Jul 2026 09:54 AM (IST)

      UP News Live Updates: राम मंदिर चढ़ावे का सबसे बड़ा राज! पूछताछ में टूटी आरोपियों की चुप्पी

      राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। चोरी की रकम रिश्तेदारों के खातों के जरिए छिपाई जाती थी और फर्जी रसीदों से श्रद्धालुओं से ठगी की जाती थी। पुलिस को आज नकदी और जेवर की बड़ी बरामदगी की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर 

    • 09 Jul 2026 09:52 AM (IST)

      UP News Live Updates: अखिलेश यादव बोले- भाजपा राज में पुलिस अन्याय का रिकॉर्ड तोड़ रही

      मेरठ में छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के बाद न्याय मांगने वालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज की। इसके अलावा एसएसपी (SSP) ने तो न्याय मांगने वाले लोगों को थप्पड़ भी मार दिया। इसका वीडियो सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निंदा जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर (एक्स) पर पोस्ट करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

      अखिलेश यादव ने क्या लिखा?

      अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा राज में पुलिस अन्याय का रिकॉर्ड तोड़ रही है। मेरठ में दलित समाज की बेटी ललिता गौतम के लिए न्याय की आवाज़ उठाने पर प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार सहित अन्य लोगों पर किया प्रहार और लाठी चार्ज बेहद निंदनीय है। जब प्रदेश-प्रमुख ही सरेआम एक मृतक की माँ के साथ असंवेदनशील होने का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे तो उनकी पुलिस से कोई उम्मीद करना बेमानी है। घोर निंदनीय!" पढ़ें पूरी खबर 

    • 09 Jul 2026 09:13 AM (IST)

      UP News Live Updates: नाले में उतरा युवक, सिस्टम के खिलाफ अनोखा विरोध

      चंदौली के पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग पर नाला सफाई में देरी और सड़क पर मलबा छोड़ने से नाराज़ युवक नाले में उतरकर प्रदर्शन करने लगा। मौके पर हंगामे के बाद पुलिस ने समझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे अखिलेश यादव ने भी अपने अकाउंट से साझा किया।

    • 09 Jul 2026 09:12 AM (IST)

      UP News Live Updates: नोएडा में छत से गिरकर देवरिया के युवक की दर्दनाक मौत

      देवरिया जनपद बघौचघाट थाना क्षेत्र के वेदांत शाही पुत्र विनय शाही निवासी रामनगर के रहने वाले थे। जो नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे वह रात के समय छत से गिरने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में वह छत से गिर गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर जैसे ही देवरिया स्थित घर उनके गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मां, पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे।

    • 09 Jul 2026 09:11 AM (IST)

      UP News Live Updates: देवरिया में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधा दर्जन घायल

      देवरिया। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा डहरौली बुजुर्ग के जोगिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पटीदारों के बीच बच्चों को लेकर कहासुनी हुई जो खुनी संघर्ष का रुप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    • 09 Jul 2026 09:10 AM (IST)

      UP News Live Updates: मेरठ में न्याय की आवाज उठाने वालों को एसएसपी ने मारे थप्पड़

      Meerut: बीए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर मेरठ में माहौल अब तनावपूर्व हो गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट (जिला मुख्यालय) पहुंचे और ललिता गौतम को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वो लोग डीएम को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन मुख्य गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। करीब तीन घंटे तक चले इस धरने को खत्म करने के लिए पुलिस ने लाठी का इस्तेमाल किया। यहां तक एसएसपी ने भी प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारे। जिसकी वजह से अब मेरठ और वेस्ट यूपी में तनाव बढ़ गया है।

    • 09 Jul 2026 09:10 AM (IST)

      UP News Live Updates: नोएडा-दिल्ली और NCR समेत पूरे वेस्ट यूपी में 24 घंटे से बारिश

      एनसीआर में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। पहले लोगों के लिए यह बारिश राहत थी, लेकिन अब आफत बन गई है। सड़कों पर जलभराव हो गया है। आवागमन करना अब आसान नहीं रहा। सड़कों पर जाम की स्थिति है। कुछ स्थानों पर लोगों के घर तक पानी आ गया। सबसे ज्यादा बुरा हाल दिल्ली और नोएडा का है।

      दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, अलीगढ़, कानपुर, महाराजगंज, लखनऊ, उन्नाव और आगरा समेत काफी जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहले काफी गर्मी पड़ रही थी। गर्मी से लोगों को दिक्कतें होने लगी थी, लेकिन अब इतनी बारिश हो गई है कि झमाझम बूंदाबांदी ने लोगों की हालत खराब कर दी है।

Location :  Lcuknow

Published :  9 July 2026, 9:06 AM IST

Advertisement