मुनाफे का सपना दिखाकर ग्रामीणों से ठगी, पीड़ितों ने पुलिस से लगाई गुहार

गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में अधिक मुनाफे और 20 प्रतिशत कमीशन का लालच देकर ग्रामीणों से रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक निजी संस्थान ने 47 लोगों से कुल 1.09 लाख रुपये जमा कराए, लेकिन रकम लौटाने की मांग पर न केवल टालमटोल की, बल्कि फर्जी मुकदमे में फंसाने और मारपीट की धमकी भी दी।

Gorakhpur: जनपद के सहजनवा क्षेत्र में एक निजी संस्थान द्वारा अधिक मुनाफे और 20 प्रतिशत कमीशन का लालच देकर ग्रामीणों से रुपये जमा कराने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि संस्थान ने 47 ग्रामीणों से कुल 1.09 लाख रुपये जमा कराए और बाद में रकम वापस मांगने पर टालमटोल करने के साथ फर्जी मुकदमे में फंसाने और मारपीट की धमकी दी। मामले को लेकर पीड़िता ने सहजनवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, संतकबीर नगर जिले के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सहजनवा स्थित एक निजी संस्थान के प्रतिनिधि गांव-गांव जाकर बैठकें करते थे। इन बैठकों में ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि यदि वे संस्थान में रुपये जमा करेंगे तो उन्हें जमा धनराशि पर 20 प्रतिशत तक कमीशन दिया जाएगा।

पीडि़त का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद ग्रामीणों को पता चला कि जिस संस्थान में उन्होंने रुपये जमा किए हैं, उसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं और वह कथित रूप से फर्जी तरीके से लोगों से धन एकत्र कर रहा है।

इसके बाद जब सभी ग्रामीणों ने अपनी जमा पूंजी वापस मांगी तो संस्थान के संचालक ने पैसे लौटाने के बजाय उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू होने का भी आरोप लगाया गया है।

गोरखपुर में ग्राहकों के भरोसे से खिलवाड़, इस कंपनी के दो कर्मचारी गिरफ्तार

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि मेहनत की कमाई वापस दिलाने के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति इस तरह की ठगी का शिकार न बने।

गोरखपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, कौन हैं गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार तीन वांछित आरोपी

पुलिस का बयान

इस मामले में सहजनवा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत की गई है। शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

Location :  Gorakhpur

Published :  8 July 2026, 9:26 PM IST

Advertisement