गोरखपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, कौन हैं गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार तीन वांछित आरोपी

गोरखपुर में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कई मामलों में वांछित चल रहे इन आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ी चोट मान रही है।

Gorakhpur: शहर में संगठित अपराधों पर शिकंजा कसते हुए कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और अन्य संगठित आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। तीनों के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/2026 में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत वांछित आशुतोष सिंह, हर्ष जायसवाल और अनिकेत भारती उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सामूहिक रूप से लोगों को भयभीत कर हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और अन्य संगठित अपराधों को अंजाम देता था। इनकी लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

गोरखपुर के औद्योगिक क्रांति के जनक का अंत, ‘जालान कानकास्ट’ के मालिक ओमप्रकाश जालान का निधन

गिरफ्तार आरोपियों का रिकार्ड

गिरफ्तार आरोपी आशुतोष सिंह निवासी महराजगंज के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं हर्ष जायसवाल पर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज मुकदमों सहित गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। तीसरे आरोपी अनिकेत भारती उर्फ गोलू पर भी कैंट और कोतवाली थानों में मारपीट, धमकी तथा संगठित अपराध से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में सक्रिय अपराधी गिरोहों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत रहे और आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में रह सकें।

Gorakhpur ATS Raid: इंटरनेशनल साइबर क्राइम सिंडिकेट पर शिकंजा, गोरखपुर में ATS की गुप्त छापेमारी

कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में चौकी प्रभारी दुर्गाबाड़ी उपनिरीक्षक भावेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आकाश सिंह, उपनिरीक्षक हर्ष शुक्ला, कांस्टेबल सोहेल अंसारी, मनीष यादव और राकेश यादव शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और जल्द ही उनके खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  8 July 2026, 6:50 PM IST

Advertisement