गोरखपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, चला पुलिस का डंडा

गोरखपुर की सड़कों पर मंगलवार रात ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला। सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

Gorakhpur: सड़क सुरक्षा को लेकर गोरखपुर यातायात पुलिस ने मंगलवार की रात शहर के प्रमुख चौराहों पर विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में ट्रांसपोर्टनगर और पादरी बाजार चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की गई।

अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे की हालत में वाहन चलाने वालों, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) वाले वाहनों, प्रेशर हॉर्न, हूटर, मॉडिफाइड साइलेंसर और अवयस्क वाहन चालकों पर कार्रवाई करना था।

रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक चले विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से कुल 530 वाहन चालकों की जांच की। जांच में 16 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई।

गोरखपुर में ट्यूबवेल के पानी को लेकर क्यों भड़की हिंसक झड़प, दो आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट वाले 11 वाहनों, प्रेशर हॉर्न और हूटर का प्रयोग करने वाले 4 वाहनों, मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 1 वाहन तथा 2 अवयस्क वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए कुल 816 वाहनों का चालान किया गया।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से की अपील

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं, निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट का उपयोग करें तथा वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

गोरखपुर में कचहरी के बाहर क्या हुआ, आरोपी के पास से क्या मिला?

नियम तोडने वालों पर होगी सख्ती

यातायात नियमों का पालन करने वालों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी, जबकि नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  8 July 2026, 1:42 PM IST

Advertisement