Maharajganj: सिसवा बाजार में पुलिस ने 62 वाहनों का किया चालान, ड्राइवरों में अफरा-तफरी
महराजगंज के सिसवा बाजार में पुलिस ने यातायात नियमों के पालन को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 62 वाहनों के चालान काटे गए और करीब 69 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना दस्तावेज और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की।