कल से बदल जाएंगे महिंद्रा SUVs के दाम, जानिए आपकी पसंदीदा गाड़ी कितनी होगी महंगी?

महिंद्रा की गाड़ियां खरीदने का है प्लान? तो फटाफट जान लीजिए यह बड़ी खबर... कल से कंपनी अपनी सभी पॉपुलर SUVs और कमर्शियल गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। आखिर क्यों अचानक कंपनी को लेना पड़ा यह फैसला और किस गाड़ी पर कितना असर पड़ेगा? पूरी डिटेल यहाँ देखें।

Updated : 9 July 2026, 9:20 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार गाड़ियों के लिए पहचानी जाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के ग्राहकों को कल से बड़ा झटका लगने वाला है। अगर आप भी महिंद्रा की कोई एसयूवी (SUV) या कमर्शियल वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह बेहद जरूरी खबर है। निर्माता की ओर से कल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

एसयूवी सेगमेंट में कितनी होगी बढ़ोतरी?

भारत में एसयूवी सेगमेंट के भीतर सबसे ज्यादा विकल्प महिंद्रा की ओर से ही पेश किए जाते हैं। कंपनी ने आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया है कि वह अपनी सभी एसयूवी की कीमतों में 2.7 फीसदी तक का इजाफा करने जा रही है। हालांकि, ग्राहकों को ध्यान देना होगा कि यह मूल्य वृद्धि सभी एसयूवी मॉडल्स और उनके अलग-अलग वेरिएंट्स पर एक समान लागू नहीं होगी। गाड़ी के मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगा।

Auto News: Yamaha ने भारत में लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत

कमर्शियल वाहन भी होंगे महंगे

महिंद्रा की ओर से जेब पर पड़ने वाला यह बोझ सिर्फ पर्सनल एसयूवी खरीदारों तक ही सीमित नहीं रहने वाला है। कंपनी ने साफ किया है कि वह अपने पैसेंजर एसयूवी सेगमेंट के साथ-साथ कमर्शियल वाहनों (Commercial Vehicles) की कीमतों को भी बढ़ाने जा रही है। कल से महिंद्रा के सभी कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी प्रभावी हो जाएगी।

आखिर क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

अचानक से दाम बढ़ाए जाने के पीछे की वजह का खुलासा भी कंपनी द्वारा किया गया है। महिंद्रा के मुताबिक, इस मूल्य वृद्धि का मुख्य कारण कमोडिटी यानी वस्तुओं की लागत में हुई लगातार वृद्धि (Rise in Commodity Costs) है। वाहनों को बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की बढ़ती लागत के चलते कंपनी को यह कदम उठाना पड़ रहा है।

बाजार के अन्य निर्माताओं ने भी बढ़ाए दाम

ऐसा नहीं है कि सिर्फ महिंद्रा ने ही अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाए हैं। इस जुलाई महीने में ही कई अन्य दिग्गज वाहन निर्माताओं ने भी अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा किया है। इनमें देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के अलावा किआ (Kia) और बीवाईडी (BYD) जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं, जो पहले ही अपने उत्पादों के दाम बढ़ा चुकी हैं।

Auto News: Tesla Model Y की भारत में एंट्री, इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग शुरू, जानें कीमतें

महिंद्रा के पोर्टफोलियो में शामिल हैं ये गाड़ियां

वर्तमान में महिंद्रा भारतीय बाजार में वाहनों की एक लंबी रेंज ऑफर करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में XUV 3XO, XUV 7XO, Scorpio Classic, Scorpio N, Thar, Thar Roxx, Bolero Classic, Bolero Neo के साथ-साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में BE6, XEV9e और XEV 9s जैसी दमदार एसयूवी शामिल हैं। कल से इन सभी गाड़ियों को घर लाने के लिए ग्राहकों को अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।

Location :  New Delhi

Published :  9 July 2026, 9:20 AM IST

Related News

Advertisement