हिंदी
होसाम हसन ने किया एंटी-रेसिज्म जेस्चर (Img: Twitter)
New Delhi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में फुटबॉल प्रेमियों को एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला, जिसने आखिरी मिनट तक रोमांच बनाए रखा। अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बावजूद अंतिम 15 मिनट में शानदार वापसी करते हुए इजिप्ट को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। हालांकि मैच खत्म होने के बाद मैदान पर जो हुआ, उसने मुकाबले से ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं।
मुकाबले में इजिप्ट ने शुरुआती बढ़त बनाकर अर्जेंटीना पर दबाव बनाए रखा। मैच के अंतिम चरण तक इजिप्ट 2-0 से आगे था और उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही थी।
लेकिन 79वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो ने पहला गोल दागकर वापसी की शुरुआत की। इसके चार मिनट बाद कप्तान लियोनेल मेसी ने बराबरी का गोल किया। इंजरी टाइम में एंजो फर्नांडीज ने निर्णायक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 की रोमांचक जीत दिला दी।
मैच के अंतिम पलों में तनाव उस समय बढ़ गया जब इजिप्ट के मुख्य कोच होसाम हसन और लियोनेल मेसी के बीच टचलाइन पर तीखी बहस हो गई। इसी दौरान कोच ने एंटी-रेसिज्म जेस्चर भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाद में मैच अधिकारियों और खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
मैच समाप्त होने के बाद इजिप्ट के कोच होसाम हसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फीफा और मैच अधिकारियों पर पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि उनकी टीम पूरे मुकाबले में बेहतर खेली, लेकिन बाहरी परिस्थितियों ने मैच के परिणाम को प्रभावित किया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और लियोनेल मेसी को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें विशेष समर्थन मिला। साथ ही उन्होंने फीफा के 'फेयर प्ले' सिद्धांत पर भी सवाल उठाए।
FIFA World Cup 2026 : मेसी मैजिक से मिस्र का सपना चकनाचूर, अर्जेंटीना ने आखिरी मिनटों में पलटी बाजी
होसाम हसन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह इस फैसले से इतने आहत हैं कि अब आगे टूर्नामेंट का कोई भी मैच नहीं देखेंगे। उनके मुताबिक उनकी टीम सम्मान के साथ बाहर हुई, लेकिन परिणाम न्यायसंगत नहीं था।
फिलहाल इस मामले पर फीफा या मैच अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Location : New Delhi
Published : 9 July 2026, 9:22 AM IST
Topics : FIFA World Cup Football News Lionel Messi