DN Exclusive: चलती कार में एक हिन्दू बच्चों की हत्या! क्या आपको पता है गाजियाबाद के इस गैंग के बारे में?

गाजियाबाद पुलिस ने भ्रूण लिंग जांच और अवैध गर्भपात कराने वाले गैंग का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी NCR में सक्रिय थे और महिलाओं से आधार कार्ड लेकर पहचान करते थे। जांच में सामने आया है कि गैंग ने सैकड़ों महिलाओं की भ्रूण लिंग जांच और 1000 से ज्यादा गर्भपात कराए।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 8 July 2026, 6:57 AM IST
google-preferred

Ghaziabad : महिला के पेट में लड़का है या लड़की... इसकी जांच करके महिलाओं का गर्भपात करने वाले एक गैंग का गाजियाबाद पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने काफी समय तक इन आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में अहम जानकारी निकलकर सामने आई है। जिसको सुनकर हर कोई हैरान है।

हिंदू महिलाओं को बनाते थे टारगेट

पुलिस की जांच में पता चला है कि यह आरोपी हिंदू महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाते थे। पिछले एक साल में 1000 से भी ज्यादा महिलाओं और लड़कियों के गर्भपात किए गए। जिनमें से लगभग सभी हिंदू महिलाएं थी।

गाजियाबाद से गायब युवक की लाश मेरठ हाईवे पर मिली, शरीर पर चोट के निशान… आखिर किसने और क्यों की हत्या?

कांड करने से पहले मांगते थे आधार कार्ड

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि हिंदू है या मुस्लिम... इसकी पहचान करने के लिए आरोपी महिलाओं का आधार कार्ड मांगते थे। इसके बाद उनके भ्रूण लिंग की जांच करते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि लड़का होने पर भी लड़की बता देते थे और उसका गर्भपात कर दिया करते थे। इनका में टारगेट हिंदू महिलाओं पर था।

लड़कियों से 40 हजार रुपए में करते थे सौदा

डीसीपी ने यह भी बताया कि आरोपियों का गैंग पूरे एनसीआर में एक्टिव था। गंभीर बात यह है कि यह लोग लड़कियों का भी गर्भपात किया करते थे। शादीशुदा महिलाओं से भ्रूण लिंग जांच से लेकर गर्भपात तक का पैकेज 20,000 रुपए में तय होता था और लड़कियों का पैकेज 40,000 रुपए में तय किया जाता था। हालांकि, लड़कियों के भ्रूण लिंग की जांच नहीं की जाती थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अभी तक करीब 500 महिलाओं के भ्रूण लिंग की जांच इस गैंग ने की और 1000 से ज्यादा का गर्भपात किया गया।

इस गैंग में कौन-कौन शामिल थे?

गिरफ्तार आरोपियों में बागपत निवासी 35 वर्षीय संदीप गिरोह का मास्टरमाइंड है। उसके साथ हापुड़ निवासी सलमान, गाजियाबाद निवासी शाहिद और बुलंदशहर निवासी तस्लीम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Location :  Ghaziabad

Published :  8 July 2026, 6:07 AM IST

Advertisement