UP Breaking News Live: यूपी की हर ब्रेकिंग खबर लाइव, अलीगढ़ में रेप के दोषी को 10 साल की कैद, पढ़ें पल-पल की अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 13 August 2026 , 7:21 PM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 13 Aug 2026 07:21 PM (IST)

      Hapur Live Update: तेज धमाके के साथ युवक की मौत, ट्रेन की छत पर चढ़ना पड़ा भारी

      हापुड़ के सिंभावली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद तेज विस्फोट हुआ और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    • 13 Aug 2026 07:20 PM (IST)

      Amethi Live Update: ड्रग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल स्टोर संचालकों से ठगी

      अमेठी में ड्रग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल स्टोर और क्लीनिक संचालकों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गौरीगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से दो इलेक्ट्रॉनिक माइक, चार मीडिया ID कार्ड और फर्जी पहचान पत्र बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक रायबरेली में आरोपियों के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं।

    • 13 Aug 2026 07:07 PM (IST)

      Gorakhpur Live Update: बैग में थे सोने के गहने और नकदी, पुलिस ने मालिक को सौंपा

      गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम की ईमानदारी सामने आई। सड़क पर मिले सोने के आभूषण, नकदी और जरूरी सामान से भरे बैग को पुलिस ने कागजात के आधार पर उसकी स्वामिनी तक पहुंचाया। बैग में मौजूद सामान की अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई गई। सामान वापस मिलने पर महिला ने पुलिस टीम का आभार जताया।

    • 13 Aug 2026 06:32 PM (IST)

      Azamgarh Live Update: आकाशीय बिजली की चपेट में आई 13 वर्षीय बालिका

      आजमगढ़ के लालगंज क्षेत्र के व्यवहरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर स्थानीय प्रशासन ने मामले की जानकारी जुटाई।

    • 13 Aug 2026 06:24 PM (IST)

      Etawah Live Update: बाजार में विवाद के बाद युवक का शव पेड़ से लटका मिला

      इटावा के चकरनगर थाना क्षेत्र में युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक जलेबी लेने बाजार गया था, जहां कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ। घर लौटने के बाद वह जंगल चला गया, जहां उसका शव मिला। परिजनों ने नामजद लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

    • 13 Aug 2026 06:22 PM (IST)

      Maharajganj Live Update: नौतनवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

      महराजगंज के नौतनवा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। छपवा तिराहे से शुरू हुई यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुंचकर समाप्त हुई। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, NCC कैडेट्स, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।

      Maharajganj News

      ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा (IMG: Dynamite News)

    • 13 Aug 2026 06:15 PM (IST)

      Jaunpur Live Update: SP ऑफिस के बाहर लड़की ने जहर पिया

      जौनपुर में SP ऑफिस के बाहर एक लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर पी लिया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल लड़की को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

    • 13 Aug 2026 06:14 PM (IST)

      Mainpuri Live Update: भाई पर छोटे भाई-बहन की जमीन बेचने का आरोप

      मैनपुरी के शहर कोतवाली क्षेत्र में भाई पर छोटे भाई-बहन की जमीन बेचने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ितों का आरोप है कि सोबरन ने सभी के हिस्से की जमीन बेच दी। विरोध करने पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित भाई-बहन ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    • 13 Aug 2026 06:03 PM (IST)

      Kanpur Live Update: पति-ससुर पर तंत्र-मंत्र और प्रताड़ना के गंभीर आरोप, विवाहिता पहुंची CP ऑफिस

      कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र की विवाहिता ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि पति और ससुर तंत्र-मंत्र कराते थे और अतिरिक्त दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर पंखे से लटकाकर मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया। कार्रवाई न होने पर पीड़िता CP ऑफिस पहुंची और आत्मदाह की चेतावनी दी। CP रघुबीर लाल ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

    • 13 Aug 2026 05:57 PM (IST)

      Hathras Live Update: शादी के 39 दिन बाद विवाहिता की मौत

      हाथरस में शादी के महज 39 दिन बाद विवाहिता यशोदा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। यशोदा की शादी अजय से हुई थी। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों का दावा है कि गले और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    • 13 Aug 2026 05:50 PM (IST)

      Meerut Live Update: मेरठ के चर्चित भाभी हत्याकांड में ननद हुई जेल से रिहा

      मेरठ के लिसाड़ी गेट में हुए चर्चित निदा हत्याकांड में नया मोड़ आ गया। भाभी की हत्या की आरोपी ननद रिमशा जेल से बाहर आ गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद रिमशा की रिहाई हुई। जेल के बाहर उसे लेने के लिए मायके पक्ष के लोग पहले से मौजूद थे। इस मामले में हाईकोर्ट ने रिमशा की गिरफ्तारी और रिमांड की प्रक्रिया को अवैध करार देते हुए उसे तत्काल रिहा करने का आदेश दिया था।

    • 13 Aug 2026 05:38 PM (IST)

      Baghpat Live Update: युवती की हत्या कर शव जलाया

      बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर शव जलाया गया। ग्राम काठा और नंगला बहलोलपुर के बीच शव मिला। पुलिस युवती की पहचान कराने के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

    • 13 Aug 2026 05:36 PM (IST)

      Unnao Live Update: उन्नाव में घर के अंदर महिला की संदिग्ध मौत

      उन्नाव के बांगरमऊ नगर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। सण्डीला रोड स्थित घर के कमरे में किरण जायसवाल अचेत अवस्था में मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

    • 13 Aug 2026 05:20 PM (IST)

      Meerut Live Update: किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव

      मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के श्रद्धापुरी फेस-2 में किराए के मकान में 50 वर्षीय प्रमोद राठी का शव फंदे पर लटका मिला। बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। प्रमोद करीब डेढ़ साल से यहां अकेले रह रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    • 13 Aug 2026 05:13 PM (IST)

      Aligarh Live Update: रेप के दोषी कपिल को 10 साल की कैद

      अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी कपिल को 10 साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामला इगलास क्षेत्र के एक गांव का है।

    • 13 Aug 2026 04:23 PM (IST)

      Mainpuri Live Update: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

      मैनपुरी के शहर कोतवाली क्षेत्र में युवती ने युवक मोनू पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक वह तीन माह की गर्भवती है। मामले में न्याय की गुहार लेकर युवती SP के पास पहुंची। SP ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    • 13 Aug 2026 04:13 PM (IST)

      Baghpat Live Update: बागपत हाइवे किनारे मिला महिला का अर्धजला शव

      बागपत में हाइवे किनारे महिला का अर्धजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना बागपत कोतवाली क्षेत्र के काठा के पास की बताई जा रही है। पुलिस महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

    • 13 Aug 2026 04:12 PM (IST)

      Saharanpur Live Update: स्कूल के लिए निकलीं दो छात्राओं ने लगाया फंदा

      सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र में दो छात्राओं के फांसी लगाने की कोशिश से सनसनी फैल गई। दोनों सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचीं। एक युवक के घर में दोनों के होने की जानकारी पर परिजन पहुंचे तो छात्राएं घबरा गईं और दुपट्टे से फंदा लगाने की कोशिश की। एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी का फंदा टूटने से जान बच गई। घटना के बाद युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    • 13 Aug 2026 04:01 PM (IST)

      Meerut Live Update: मेरठ में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दंपति को रौंदा

      मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के पिलोखड़ी रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत फरार हो गया। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर चालक की तलाश में जुटी है।

    • 13 Aug 2026 03:57 PM (IST)

      Lucknow Live Update: लखनऊ में नाले में गिरी कार

      लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में स्मृति उपवन के पास बड़ा हादसा टल गया। नाले की बाउंड्री वॉल टूटी होने के कारण एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

    • 13 Aug 2026 03:56 PM (IST)

      Mirzapur Live Update: मिर्जापुर में एसपी ने पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा को किया रवाना

      मिर्ज़ापुर में स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन मीरजापुर से तिरंगा यात्रा को रवाना किया गया।

      Mirzapur News

      तिरंगा यात्रा को किया रवाना (IMG: Dynamite News)

    • 13 Aug 2026 03:52 PM (IST)

      Ghaziabad Live Update: गाजियाबाद में आरोपियों को पकड़कर लौट रहे दारोगा की गई जान

      गाजियाबाद के लालकुआं के पास नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लौट रही पुलिस की कार ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में दारोगा उपेंद्र की मौत हो गई, जबकि दो सिपाहियों समेत पांच लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज जारी है। उपेंद्र अलीगढ़ के मंडराक थाने में तैनात थे। SSP अलीगढ़ ने गाजियाबाद पहुंचकर उन्हें सलामी दी।

    • 13 Aug 2026 03:49 PM (IST)

      Meerut Live Update: शादी का झांसा देकर किन्नर से ठगी

      मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक किन्नर ने युवक पर शादी का झांसा देकर जेवरात और पैसे ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि युवक ने शादी से इनकार कर दिया और यौन शोषण भी किया। शादी की जिद करने पर धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने SSP से न्याय की गुहार लगाई है।

    • 13 Aug 2026 03:00 PM (IST)

      Agra Live Update: स्कूल से लौट रहीं दो बच्चियों को खींचने की कोशिश

      आगरा के सदर थाना क्षेत्र में स्कूल से लौट रहीं दो बच्चियों को एक शराबी व्यक्ति द्वारा खींचकर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि वह बच्चियों को जंगल की ओर ले जाना चाहता था। शोर सुनकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच जारी है।

    • 13 Aug 2026 02:57 PM (IST)

      Balrampur Live Update: खंभे से बांधकर युवक की बेरहमी से पिटाई

      बलरामपुर के गैसड़ी थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर में युवक को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    • 13 Aug 2026 02:53 PM (IST)

      Chitrakoot Live Update: टीचर ने खुद साफ कराया टॉयलेट, BSA ने लिया मामले का संज्ञान

      चित्रकूट में शिक्षक द्वारा टॉयलेट साफ करने का मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसका संज्ञान लिया। BSA के मुताबिक शिक्षक ने स्वच्छता को लेकर ध्यान दिया और सफाई कराई। स्कूल में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के लिए DPRO को पत्र लिखा गया है।

    • 13 Aug 2026 02:29 PM (IST)

      Deoria Live Update: देवरिया में तिरंगा यात्रा के दौरान बिगड़ी छात्राओं की हालत

      देवरिया में गुरुवार को तिरंगा यात्रा के दौरान तेज धूप और उमस से दर्जनों से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। कई छात्राएं चक्कर खाकर अचेत हो गईं। प्रशासन ने एंबुलेंस से सभी को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं।

    • 13 Aug 2026 02:14 PM (IST)

      Raebareli Live Update: महिला की मौत पर हंगामा, पिता की तहरीर पर चार पर केस

      रायबरेली के ऊंचाहार में करंट लगने से महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिजनों ने मौके पर बवाल काटा। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामला नादौरा माफी मजरे पयागपुर गांव का है।

    • 13 Aug 2026 01:38 PM (IST)

      Amethi Live Update: तिरंगा यात्रा में पहुंचे BJP नेता की कार में लगी भीषण आग

      अमेठी में तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे बीजेपी नेता की कार में अचानक आग लग गई। गौरीगंज पुलिस ऑफिस के पास सड़क किनारे खड़ी कार धू-धूकर जलने लगी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

    • 13 Aug 2026 01:20 PM (IST)

      Agra Live Update: आगरा में रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग

      आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के रहनकला में रंजिश के चलते युवक वीरेंद्र पर फायरिंग से हड़कंप मच गया। गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है।

    • 13 Aug 2026 01:18 PM (IST)

      Gr. Noida Live Update: ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स का बड़ा खेल, दो नाइजीरियाई महिलाएं गिरफ्तार

      ग्रेटर नोएडा में मुंबई ATS और पुलिस की संयुक्त टीम ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ओमिक्रॉन सेक्टर के एक फ्लैट से दो नाइजीरियाई महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 2688 ग्राम मेथामफेटामाइन और कच्चा माल बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 5.40 करोड़ रुपये बताई गई है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया।

    • 13 Aug 2026 01:01 PM (IST)

      Hardoi Live Update: तेज रफ्तार डंपर बना काल, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

      हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में तेज रफ्तार डंपर ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग लकड़ी लेकर घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    • 13 Aug 2026 12:31 PM (IST)

      UP News Live Updates: प्रार्थना के दौरान बेहोश हुईं छात्राएं, गर्मी बनी वजह

      बाराबंकी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख में प्रार्थना के दौरान गर्मी से छह से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। कई छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद छात्राओं की हालत सामान्य बताई गई। एसडीएम समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    • 13 Aug 2026 12:29 PM (IST)

      UP News Live Updates: Gen Alpha के समर्थन में पहुंचे पूर्व सांसद, अधिकारियों पर बरसे

      हमीरपुर में Gen Alpha के सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन के बाद पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत चंदूपुर गांव पहुंचे। उन्होंने बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर समस्याओं को जायज बताया और प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों के व्यवहार पर माफी मांगी। उन्होंने अधिकारियों के रवैये को शर्मनाक बताते हुए मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव से शिकायत की बात कही। राजपूत ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बिस्किट-चॉकलेट बांटे और कहा कि नेता-अधिकारी जनता के सेवक हैं। उन्होंने अलग बुंदेलखंड राज्य को विकास का विकल्प भी बताया।

    • 13 Aug 2026 12:05 PM (IST)

      UP News Live Updates: अमेठी में मामूली विवाद पर दो समुदाय आमने-सामने भिड़े

      अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के सरमें गांव में मामूली बात को लेकर दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई। चोरी के मामले के विरोध के दौरान विवाद बढ़ा और एक पक्ष के युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    • 13 Aug 2026 11:31 AM (IST)

      UP News Live Updates: डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो मौतें

      मुरादाबाद के मूंढापांडे में भदासना हवाई अड्डे के पास डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल है। तीनों एक्सपोर्ट फैक्ट्री जा रहे थे। चालक फरार है, पुलिस जांच कर रही है।

    • 13 Aug 2026 11:11 AM (IST)

      UP News Live Updates: नालियों में गंदगी देख भड़के वित्त मंत्री, कार्रवाई के निर्देश

      लखनऊ में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मेयर और नगर निगम अधिकारियों के साथ जोन-3 और जोन-4 के कई वार्डों का निरीक्षण किया। नालियों में गंदगी मिलने पर मंत्री नाराज हुए और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

    • 13 Aug 2026 10:42 AM (IST)

      UP News Live Updates: किन्नर समझकर छह माह की बच्ची मंदिर में छोड़ी

      अयोध्या में छह माह की बच्ची को परिवार ने किन्नर समझकर राम मंदिर परिसर में छोड़ दिया। कंट्रोल रूम की मदद से पुलिस ने बच्ची के माता-पिता की पहचान की। दोनों को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक परिवार बिहार के सीवान का रहने वाला है और मामले की जांच जारी है।

    • 13 Aug 2026 10:41 AM (IST)

      UP News Live Updates: कानपुर में शराब कारोबारी के 7 ठिकानों पर आयकर का एक्शन

      कानपुर में कर चोरी की आशंका के चलते आयकर विभाग ने राजस्थान लिकर कंपनी के सात ठिकानों पर एक साथ सर्वे किया। रनिया की दो यूनिट समेत स्वरूप नगर, फजलगंज, शास्त्री नगर और माल रोड स्थित कार्यालयों में कार्रवाई हुई। शुरुआती जांच में कथित कर चोरी से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। पूरी खब पढ़ें

    • 13 Aug 2026 10:10 AM (IST)

      UP News Live Updates: प्रभारी मंत्री का सख्त आदेश, चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई

      कौशांबी में प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने पुलिस कार्रवाई में लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई। परास गांव पहुंचीं मंत्री ने सीओ सिराथू को चौकी इंचार्ज के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों पर बैल खोलने, जातीय टिप्पणी और मारपीट का आरोप लगाया था।

    • 13 Aug 2026 10:09 AM (IST)

      UP News Live Updates: ऑनलाइन गेम के लिए रचा अपहरण का नाटक, बालक बरामद

      गोरखपुर के सिकरीगंज में अपहरण का नाटक रचकर पिता से एक लाख रुपये मांगने वाले बालक को पुलिस ने दो घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। ऑनलाइन गेम में पैसे लगाने के लिए उसने AI फोटो भेजी थी। पुलिस ने CDR और CCTV से सुराग जुटाए।

    • 13 Aug 2026 09:59 AM (IST)

      UP News Live Updates: उझानी में भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान,हादसे में महिला समेत भैंस और बछड़े की मौत

      बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। उझानी-भदरौल मार्ग पर स्थित गांव मीहलाल नगला में खेत के किनारे बना दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि घर में बंधी भैंस और उसके बछड़े ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं।

      जानकारी के अनुसार गांव निवासी प्रताप सिंह और बादाम सिंह दो सगे भाई अपने परिवार के साथ सड़क किनारे खेत में बने इसी दो मंजिला मकान में रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7 बजे अचानक दीवारों में दरार की आवाज आई और कुछ ही सेकंड में पूरा मकान ढह गया। उस समय अधिकांश लोग निचले हिस्से में ही थे।

    • 13 Aug 2026 09:58 AM (IST)

      UP News Live Updates: बरियारपुर में पुलिस मुठभेड़, तीन गो-तस्कर गिरफ्तार

      देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के मठिया के पास पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन में लदे तीन गोवंश और एक भैंस को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बरियारपुर थाना पुलिस मठिया क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गो-तस्करी से जुड़े कुछ लोगों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुरौली थाना क्षेत्र निवासी स्वयंवर यादव के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया।

    • 13 Aug 2026 09:57 AM (IST)

      UP News Live Updates: स्वास्थ्य विभाग में कथित अनियमितताओं पर आजाद हिंद सेना वाहिनी का हल्लाबोल

      देवरिया। जिले के स्वास्थ्य विभाग में कथित तौर पर हो रही गंभीर अनियमितताओं, लापरवाही और अव्यवस्थाओं को लेकर आजाद हिंद सेना वाहिनी ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के ऋषि पांडे जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी देवरिया को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन का आरोप है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी संभालने वाले विभाग में कई स्तरों पर कथित अनियमितताएं सामने आ रही हैं। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी कमजोर होने के कारण आम मरीजों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि देवरिया मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कुछ डॉक्टर प्राइवेट तौर पर बाहर मरीजो को देख रहे हैं। परंतु सीएमओ देवरिया अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा इसका संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

    • 13 Aug 2026 09:57 AM (IST)

      UP News Live Updates: डीएम ने सेतु निगम की दो निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण

      देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को सेतु निगम की दो निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सबसे पहले महुआपाटन-करौंदी मार्ग पर छोटी गंडक नदी पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण किया। करीब 17 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना का निर्माण कार्य दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था और इसे दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाना निर्धारित है। मौके पर निर्माण कार्य प्रगति पर मिला और कार्य की प्रगति संतोषजनक पाई गई। डीएम ने परियोजना प्रबंधक सेतु निगम को निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए।

    • 13 Aug 2026 09:56 AM (IST)

      UP News Live Updates: सभासद को एडीएम से अभद्रता करना पड़ा भारी, एडीएम ने बुलाई पुलिस

      मिर्जापुर में एडीएम के साथ अभद्रता करना एक सभासद को भारी पड़ गया। मामले में एडीएम ने पुलिस को बुलाकर सभासद को जमीनी विवाद से जुड़े मामले में थाने भेज दिया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा हालाकी इस मामले में नगर विधायक की इन्ट्री से माहौल मे वदलाव के आसार दिखे नगर विधायक ने जिलाधिकारी से मिलकर लगभग एक घन्टे से अधिक वार्ता की तो मामला सुत्मझा

    • 13 Aug 2026 09:55 AM (IST)

      UP News Live Updates: मिर्जापुर BDO मुनीश कुमार सिंह आयुक्तालय बुलाए गए

      मिर्जापुर के बीडीओ मुनीश कुमार सिंह को आयुक्तालय में तैनात किए जाने का आदेश जारी हुआ है। ग्राम्य विकास आयुक्त ने प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग को पत्र भेजकर तीन बीडीओ की तैनाती का निर्देश दिया है। इनमें मिर्जापुर के मुनीश कुमार सिंह, ललितपुर के सौरभ कुमार बर्नवाल और श्रावस्ती के अभिषेक पाल शामिल हैं। पत्र में मिर्जापुर में 12 विकासखंडों के सापेक्ष 13 बीडीओ की तैनाती का भी उल्लेख है।

    • 13 Aug 2026 09:54 AM (IST)

      UP News Live Updates: मिर्जापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति नारे

      मिर्जापुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। सिटी क्लब से घंटाघर तक निकली रैली में स्कूली बच्चों, सभासदों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से शहर गूंज उठा। राष्ट्रगान के साथ यात्रा संपन्न हुई।

    • 13 Aug 2026 09:52 AM (IST)

      UP News Live Updates: मनरेगा कार्यों पर प्रधानों का आक्रोश, बीडीओ पर लगाए गंभीर आरोप

      चंदौली के चकिया में मनरेगा कार्यों को लेकर करीब 70 ग्राम प्रधानों ने बैठक कर बीडीओ पर कार्यों की आईडी और लेबर डिमांड जारी न करने का आरोप लगाया। प्रधानों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की चेतावनी दी। समाधान नहीं हुआ तो 80-90 प्रधानों के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

    • 13 Aug 2026 09:51 AM (IST)

      UP News Live Updates: 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

      चंदौली में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश राजू मुसहर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक रोकने पर उसने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। राजू हत्या-डकैती मामले में लंबे समय से वांछित था।

      chandauli police encounter (1)

      चंदौली में पुलिस-बदमाश आमने-सामने

Location :  Lucknow:

Published :  13 August 2026, 9:46 AM IST

Advertisement