UP News Live: चर्चित विनीत राय हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, चीख-पुकार; यूपी की खबरें पढ़ें एक साथ

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Updated : 7 June 2026 , 8:05 PM
google-preferred

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 07 Jun 2026 08:05 PM (IST)

      दहेज की मांग ने निगले रिश्ते, रो पड़ी अंशिका

      मुजफ्फरनगर: शादी के फेरों में लिए वादे झूठे निकले और ससुराल का आंगन दहेज की आग में जल गया। रविवार को रुड़की रोड के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारवार्ता के मंच पर जब देहरादून की ओमसीटी निवासी अंशिका मित्तल पुत्री संदीप मित्तल ने होंठ खोले तो शब्द नहीं, एक बेटी का टूटा हुआ सपना निकला। अंशिका ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद ही दहेज की मांग ने रिश्ते को निगलना शुरू कर दिया। पहले इशारों में, फिर सीधे शब्दों में अतिरिक्त धनराशि मांगी गई। जब मायके वाले मांग पूरी न कर सके तो सम्मान की जगह गाली मिली, प्यार की जगह मारपीट मिली। वह सम्मान और सुरक्षा जो हर बेटी ससुराल से मांगती है, अंशिका के हिस्से में सिर्फ जख्म आए।

    • 07 Jun 2026 08:04 PM (IST)

      मिर्जापुर में जाको राखे साइयां... कहावत हुई चरितार्थ

      मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोई…’ वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आई। एक महिला यात्री बागमती एक्सप्रेस में सवार होने के लिए चलती ट्रेन में ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन महिला का पैर फिसल जाने से वह ट्रेन वह प्लेटफार्म के बीच में गिर पड़ी और ट्रेन चलती रही। हालांकि थोड़ी देर में ट्रेन रुकी तो महिला को किसी तरह से सही सलामत निकल गया। हालांकि महिला सदमे में है और कुछ भी नहीं बोल पा रही है लेकिन महिला को पूरी तरह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    • 07 Jun 2026 06:42 PM (IST)

      मुजफ्फरनगर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया जनेऊ धारण

      मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर में हिंद मजदूर किसान समिति द्वारा आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क्रांतिगुरु चंद्रमोहन महाराज ने हजारों लोगों को जनेऊ धारण कराया। इस दौरान उन्होंने मनुस्मृति के अध्ययन और उसके सिद्धांतों को समझने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज को इसके वास्तविक स्वरूप को जानने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में क्रांतिगुरु चंद्रमोहन महाराज ने कहा कि मनुस्मृति में वर्णित है कि जन्म से प्रत्येक व्यक्ति शूद्र होता है। उन्होंने मनुस्मृति को संसार का पहला संविधान बताते हुए लोगों से इसके बारे में सही जानकारी प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य आम नागरिक की सबसे बड़ी जरूरत हैं, इसलिए देश में मुफ्त शिक्षा और मुफ्त दवाई की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।

    • 07 Jun 2026 06:14 PM (IST)

      भीड़ में चुराते थे बाइक फिर बदल देते नंबर प्लेट

      Chandauli: चंदौली में वाहन चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इस कार्रवाई के बाद वाहन चोरी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जो उत्तर प्रदेश और बिहार तक फैला हुआ था।

    • 07 Jun 2026 06:01 PM (IST)

      डिप्टी सीएम केशव मौर्य पहुंचे आगरा

      उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों और मीडिया की भूमिका की जमकर सराहना करते हुए उसे लोकतंत्र की "प्राण वायु" बताया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने विभिन्न राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखी, हालांकि दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर वह जवाब देने से बचते नजर आए।

    • 07 Jun 2026 06:01 PM (IST)

      झांसी के डेली गांव में मची चीख-पुकार

      झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में सुबह का वक्त अचानक चीख-पुकार में बदल गया। चाय-नाश्ते की दुकान पर समोसे बनाते समय गैस सिलेंडर से हुई लीकेज ने ऐसा विकराल रूप लिया कि देखते ही देखते तीन दुकानें आग की लपटों में घिर गईं। आग बुझाने की कोशिश में एक दुकानदार झुलस गया, जबकि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

    • 07 Jun 2026 06:00 PM (IST)

      नाला निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

      देवरिया के बैतालपुर टाउन एरिया के गोविंदपुर सहजौरी मार्ग पर हो रहे नाला निर्माण में घटिया सामाग्री का इस्तेमाल होने का आरोप लगाया जा रहा है। नाले के निर्माण के लिये बालू गिट्टी गिरा कर रास्ता अवरोध कर दिया गया है। वहीं मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही है। निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है तथा घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे योजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई तो आम जनता को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

    • 07 Jun 2026 06:00 PM (IST)

      रायबरेली में टक्कर मारकर भागा डीसीएस चालक

      रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र स्थित समोधा चौराहे पर सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। फतेहपुर की ओर से आ रही कार को बछरावां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद भागने की कोशिश में डीसीएम चालक ने पुल के किनारे खड़ी पिकअप को भी टक्कर मार दी, जिससे पिकअप खाई में पलट गई। दुर्घटना में कार चालक को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

    • 07 Jun 2026 05:20 PM (IST)

      देवरिया में लगे खुले ट्रांसफार्मर दे रहे हादसों को न्यौता

      देवरिया नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर स्थापित बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर्स पूरी क्षमता से अधिक लोड झेल रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। व्यस्ततम चौराहे पर स्थित यह ट्रांसफार्मर्स दिन-प्रतिदिन गर्म होते जा रहे हैं, जिससे कभी भी बड़े हादसे होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय व्यापारियों एवं राहगीरों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। चौराहे पर दिनभर लोगों की भारी आवाजाही रहती है, ऐसे में यदि ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट, स्पार्किंग या आग लगने जैसी घटना होती है तो जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों का आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

    • 07 Jun 2026 05:01 PM (IST)

      UP News Live Updates: खनुआ नदी को स्वच्छ बनाने का संकल्प

      देवरिया। पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन को लेकर देवरिया जनपद में खनुआ नदी के तट पर व्यापक स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं स्वच्छता कार्य में भाग लेकर लोगों को नदी, तालाब और अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

      कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर नदी किनारे फैली गंदगी को साफ किया तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

    • 07 Jun 2026 05:00 PM (IST)

      UP News Live Updates: 215 पदों पर सिर्फ 103 डॉक्टर, ऊपर से मानसिक उत्पीड़न...

      जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) के अधीक्षकों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। डॉक्टरों की भारी कमी के बीच काम कर रहे अधीक्षकों के इस कड़े कदम से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, वे मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सीय सेवाएं देते रहेंगे।

    • 07 Jun 2026 04:48 PM (IST)

      UP News Live Updates: भाजपा नेत्री डॉ. रजनी सरीन का निधन

      फर्रुखाबाद में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं समाजसेवी डॉ. रजनी सरीन का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिले के राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित किया। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    • 07 Jun 2026 04:30 PM (IST)

      UP News Live Updates: 10 सेकंड की नौटंकी... ड्राइवर की कनपटी पर तमंचा

      झांसी के मोठ कोतवाली क्षेत्र का एक 10 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक कार में बैठकर तमंचा लहराते हुए दिखाई देता है। वीडियो में तेज आवाज में गाना बज रहा है और युवक हथियार में कारतूस डालने-निकालने का प्रदर्शन करता है।

    • 07 Jun 2026 04:19 PM (IST)

      UP News Live Updates: बीच सड़क पर मां-बहन की गालियां...

      मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के टटहाई रोड पर जाम के दौरान मनबढ़ युवकों द्वारा बीजेपी जिला महामंत्री रवि पांडेय के परिजनों और ड्राइवर से सरेआम गाली-गलौज व मारपीट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लचर ट्रैफिक व्यवस्था और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    • 07 Jun 2026 04:04 PM (IST)

      UP News Live Updates: Bareilly : माधोबाड़ी में पुलिस की बड़ी रेड

      थाना बारादरी पुलिस ने फर्जी कंपनी के जरिए चल रहे अंतरराष्ट्रीय हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को ₹35 लाख कैश, मोबाइल और फर्जी दस्तावेजों के साथ दबोचा है। एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक, इस रैकेट के तार दुबई से जुड़े हैं और मामले की जांच जारी है।

    • 07 Jun 2026 03:58 PM (IST)

      UP News Live Updates: Deoria में भटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

      देवरिया जिले के भटनी थाना पुलिस ने POCSO एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त निखिल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी को शिवबनकटा चौराहा से डुमरी जाने वाले मार्ग से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। मामले में आरोप है कि 13 मई 2026 को नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था, जिस पर 19 मई को केस दर्ज किया गया था।

    • 07 Jun 2026 03:28 PM (IST)

      UP News Live Updates: Pilibhit में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, पांच लोग घायल

      पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के माला जंगल में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद वाहन पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पिकअप के नीचे दबे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    • 07 Jun 2026 03:25 PM (IST)

      UP News Live Updates: Ghazipur में होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड में कटरा गैंग चर्चा में

      गाजीपुर में होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड के बाद कटरा गैंग चर्चा में आ गया है। पुलिस जांच में मुख्य आरोपी शंकर पाण्डेय को इस गैंग का सरगना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह गैंग व्हाट्सएप के जरिए अपने नेटवर्क को संचालित करता है और संगठित तरीके से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है। पुलिस ने आरोपी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है और उसकी तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है।

    • 07 Jun 2026 03:24 PM (IST)

      UP News Live Updates: न पूछा, न बताया... ताला लगे घर में घुसकर बदल दिया मीटर

      फतेहपुर में उपभोक्ता अतुल तिवारी ने बिजली विभाग पर उनकी अनुपस्थिति और बंद घर का ताला लांघकर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अधीक्षण अभियंता को शिकायती पत्र सौंपकर निजी कंपनी का मीटर हटाने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त जांच व विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।

    • 07 Jun 2026 02:30 PM (IST)

      UP News Live Updates: Jalaun में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अकिल अहमद गिरफ्तार

      जालौन में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य अकिल अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह नौकरी दिलाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी और पैसों के लेनदेन से जुड़े मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस को उनकी लंबे समय से तलाश थी। कार्रवाई के दौरान कुठौंद थाना क्षेत्र के नगर इलाके से उन्हें गिरफ्तार किया गया।

    • 07 Jun 2026 02:29 PM (IST)

      UP News Live Updates: Varanasi में स्कूल से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी

      वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के पिसौर इलाके में स्कूल से घर लौट रही छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने छात्रा को जबरन खींचकर अपनी स्कूटी पर बैठाने का प्रयास किया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

    • 07 Jun 2026 02:27 PM (IST)

      UP News Live Updates: Chandauli में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

      चंदौली जिले में सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य अस्पताल, कचहरी, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से सक्रिय थे और चोरी के वाहनों को दूसरे राज्यों में बेचने की तैयारी में रहते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    • 07 Jun 2026 01:53 PM (IST)

      UP News Live Updates: ठग-ठग के शोर से गूंजा बिसौली बाजार...

      बिसौली नगर में एक एटीएम पर मदद के बहाने कार्ड बदलकर ठगी करने वाले शातिर ठग को जनता ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पीड़ित के शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार साथियों की तलाश कर रही है।

    • 07 Jun 2026 12:50 PM (IST)

      UP News Live Updates: Raebareli का महिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में

      जिला महिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार मामला एक गर्भवती महिला के तीमारदारों के साथ कथित अभद्रता और गाली-गलौज का है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

    • 07 Jun 2026 12:39 PM (IST)

      UP News Live Updates: रायबरेली पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

      रायबरेली की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी रवि कुमार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने अपनी तैनाती के बाद पहली बार रिकॉर्ड 400 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस थोक स्थानांतरण सूची में 21 दरोगा, 23 हेड कांस्टेबल और 378 आरक्षी शामिल हैं।

    • 07 Jun 2026 12:38 PM (IST)

      UP News Live Updates: तुलसीपुर देहात में बंदर की मौत पर भड़के ग्रामीण

      तुलसीपुर देहात स्थित ईदगाह के पास एक पेड़ से फंदे पर लटका बंदर का शव मिलने से इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों और विश्व हिंदू महासंघ के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेकर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    • 07 Jun 2026 12:19 PM (IST)

      UP News Live Updates: भारत-नेपाल सैन्य रिश्तों को मिली नई मजबूती

      Maharajganj: भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चौहान नेपाल के आधिकारिक दौरे के बाद रविवार को सड़क मार्ग से सोनौली सीमा होते हुए भारत पहुंचे और गोरखपुर के लिए रवाना हुए। उनके आगमन को लेकर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

    • 07 Jun 2026 12:04 PM (IST)

      UP News Live Updates: Agra में मामूली विवाद में मां-बेटे पर हमला, दोनों गंभीर घायल

      आगरा जिले के चित्रहाट थाना क्षेत्र के पुरा जसु गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर गांव में कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस दौरान मां और बेटे पर कुछ लोगों ने जमकर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मेडिकल कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    • 07 Jun 2026 12:01 PM (IST)

      UP News Live Updates: Raebareli में खेत में झूला बना मौत का फंदा

      रायबरेली जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर खेखरुआ गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। 12 वर्षीय आयुष धान की नर्सरी की रखवाली करने खेत गया था, जहां खेल-खेल में झूला झूलते समय वह रस्सी के फंदे में फंस गया। कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

    • 07 Jun 2026 10:59 AM (IST)

      UP News Live Updates: पैर बांधे और खुद को आग के कर दिया हवाले...

      शिकोहाबाद में पुलिस की दबिश के दौरान एक प्रेमी जोड़े ने बंद मकान में खुद को आग लगा ली। पैर बांधकर लगाई गई इस आग में 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सोशल मीडिया से शुरू हुई इस प्रेम कहानी के खौफनाक अंत से इलाके में सनसनी है।

    • 07 Jun 2026 10:42 AM (IST)

      UP News Live Updates: बच्चों की पढ़ाई मांगी तो मिली तलाक की धमकी...

      सहजनवां क्षेत्र की अनीता यादव ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दो बच्चों संग एसएसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि शादी के 20 साल बाद भी उन्हें बुनियादी जरूरतों के लिए तरसाया जा रहा है और स्थानीय थाने से मदद न मिलने पर वे यहां पहुंची हैं।

    • 07 Jun 2026 10:24 AM (IST)

      UP News Live Updates: Pratapgarh में निजी नर्सिंग होम में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

      प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित हिंद नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद एक नवजात बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने नर्सिंग होम के कर्मचारियों पर लापरवाही और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नर्सिंग होम के रिकॉर्ड तथा स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

    • 07 Jun 2026 10:23 AM (IST)

      UP News Live Updates: Firozabad में प्रेमी-प्रेमिका ने खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप

      फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला पड़ाव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यहां एक प्रेमी-प्रेमिका ने कथित रूप से आपसी विवाद और मानसिक तनाव के चलते खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से झुलस गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    • 07 Jun 2026 10:22 AM (IST)

      UP News Live Updates: Hapur में दुकान पर नाम मिटाने को लेकर बवाल, पुलिस मौके पर

      हापुड़ में एक दुकान के बाहर लिखे “राधा” नाम को मिटाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा नाम मिटाए जाने पर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और पुलिस चौकी पर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    • 07 Jun 2026 10:21 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में छात्रा की हत्या में प्रेमी गिरफ्तार, गर्भवती होने का खुलासा

      लखनऊ में 19 वर्षीय छात्रा की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड विशाल पाल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि मृतका तीन महीने की गर्भवती थी और वह विशाल पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। दोनों मूल रूप से सीतापुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे, जो विवाद में बदल गए। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    • 07 Jun 2026 10:19 AM (IST)

      UP News Live Updates: Gautam Buddha Nagar में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर बड़ी कार्रवाई

      ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने विशेष अभियान चलाया। सेंट्रल नोएडा जोन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 366 लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई धारा 292 बीएनएस के तहत की गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया, जबकि पूरे ऑपरेशन की निगरानी डीसीपी सेंट्रल नोएडा द्वारा की गई।

      _Gautam Buddha Nagar

    • 07 Jun 2026 10:06 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में किराएदारी विवाद से स्कूल बंद, छात्रा ने DM से लगाई गुहार

      लखनऊ के नरही इलाके में स्थित विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल किराएदारी विवाद के कारण बंद हो गया है, जिससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कक्षा 9 की छात्रा तनिशा ने जिलाधिकारी विशाख जी को पत्र लिखकर स्कूल को बचाने की गुहार लगाई है। पत्र में छात्रा ने लिखा कि “डीएम सर, मेरे स्कूल को बचा लीजिए” और बताया कि वे सभी छात्राएं गरीब परिवारों से आती हैं।

    • 07 Jun 2026 09:57 AM (IST)

      UP News Live Updates: Aligarh में एक कस्बे के खंडहर में नरबली देने की कोशिश

      अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के पिलखना कस्बे में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक खंडहर में युवक शिवकुमार को हाथ-पैर बंधे हुए और बेहोशी की हालत में पाया गया। उसके शरीर पर सिंदूर लगा था और पास में कलावा बंधा नारियल, नीबू और तांत्रिक प्रतीक भी मिले, जिससे नरबली की कोशिश की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक कल देर शाम से लापता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    • 07 Jun 2026 09:55 AM (IST)

      UP News Live Updates: Shravasti में तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने लगाई गुहार

      श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के भंवरी भगवानपुर गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। पति का आरोप है कि पत्नी अपने साथ करीब 90 हजार रुपये नकद और जेवरात भी ले गई है। पति ने बताया कि उसे पत्नी के जाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वह अपने पैसे और गहने वापस चाहता है।

      Shravasti

    • 07 Jun 2026 09:52 AM (IST)

      UP News Live Updates: Kanpur Nagar में क्लीनिक के बाहर महिला से मारपीट, गाड़ी के शीशे तोड़े

      कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव बढ़ गया। जानकारी के अनुसार एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की महिला के साथ उस समय मारपीट की जब वह क्लीनिक से बाहर निकल रही थी। आरोप है कि भीड़ ने महिला को घेर लिया और उसके साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    • 07 Jun 2026 09:18 AM (IST)

      UP News Live Updates: Firozabad में महिला के खाते से 40 हजार रुपये निकाले जाने का आरोप

      फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में एक महिला के बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके खाते से विड्रॉल फॉर्म के जरिए रकम निकाली गई, जबकि वह स्वयं बैंक गई ही नहीं थी। खाते से पैसे निकलने की जानकारी मिलने पर महिला ने संबंधित बैंक और अधिकारियों से शिकायत की है। मामले को लेकर बैंक रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

    • 07 Jun 2026 09:08 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lalitpur में आम तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या

      ललितपुर जिले के जाखलौन थाना क्षेत्र के नया गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि एक बुजुर्ग की हत्या कर शव को बांध में फेंक दिया गया। बाद में शव के टुकड़े बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आम तोड़ने को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में पूछताछ जारी है।

    • 07 Jun 2026 09:07 AM (IST)

      UP News Live Updates: Baghpat में BSF जवान के भाई हत्याकांड में पिता-पुत्र को उम्रकैद

      बागपत में BSF के एक सिपाही के भाई विशाल की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोषी पाए गए पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अभियोजन के अनुसार, वर्ष 2022 में विशाल की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह घर लौट रहा था। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई थी। इस मामले में बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

    • 07 Jun 2026 09:06 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow के सेखवापुर गांव में युवक पर जानलेवा हमला

      लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के सेखवापुर गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सोनू दीक्षित पर घात लगाकर चाकू से हमला किया गया। हमले के दौरान पीड़ित ने किसी तरह अपनी जान बचाई और मौके से भाग निकला। घटना के दौरान आशीष समेत कई लोगों पर पथराव करने का भी आरोप लगाया गया है। हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Location :  Lucknow/New Delhi

Published :  7 June 2026, 9:03 AM IST

Advertisement