हिंदी
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
लखनऊ से नोएडा जा रहीं सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह की फॉर्च्यूनर कार शुक्रवार देर रात कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज बारिश के दौरान अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पलट गई। हादसे में उषा सिंह समेत पांचों लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि मौके से गुजर रहे एक सिपाही दंपती ने तत्परता दिखाते हुए राइफल के बट से शीशा तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

फर्रुखाबाद में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी के पंप बंद पड़े हैं, जिससे ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। वहीं, कच्चे मकानों में रहने वाले लोग ढहने के डर से भारी चिंता में हैं।

महराजगंज जिले के नौतनवा तहसील अंतर्गत ग्राम महुअवां में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते बीती रात 3 बजे एक 200 साल पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। इस बड़े हादसे की चपेट में आने से चार गरीब परिवारों के घर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गए। गनीमत रही कि गहरी नींद में सो रहे सभी ग्रामीण समय रहते सुरक्षित निकाल लिए गए, जिससे किसी की जान नहीं गई और केवल कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं।

छात्र राजनीति से उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तक का सफर तय करने वाले पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी का निधन बलिया के लिए बड़ी क्षति है। 9 जुलाई 1953 को जन्मे चौधरी ने जेपी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। अन्याय के खिलाफ मुखर रहने वाले इस समाजवादी नेता ने अपने पांच दशक के राजनीतिक जीवन में जनसरोकारों और समाजवाद को सर्वोपरि रखा।
महराजगंज के नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम महुअवां में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते एक भारी पीपल का पेड़ ढह गया। इस हादसे में 4 गरीबों के आशियाने पूरी तरह तबाह होकर मलबे में तब्दील हो गए। गनीमत रही कि मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Location : Lucknow
Published : 26 September 2026, 11:52 AM IST