मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

हिंदी सिनेमा और टीवी जगत से एक दुखद खबर आ रही है। मशहूर एक्टर मुश्ताक खान ने गुरुवार शाम को दुनिया से अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 24 September 2026, 11:58 PM IST
google-preferred

Mumbai: रुपहले पर्दे पर अपने किरदार से लोगों को हंसाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान का गुरुवार शाम को निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया है। उनके निधन की खबर से फिल्म और कॉमेडी जगत में शोक की लहर है।

मुश्ताक खान के करीबी दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने उनके निधन की पुष्टि की। सुनील पाल ने बताया कि मुश्ताक खान काफी फिट थे और लगातार शूटिंग कर रहे थे। अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद करीब एक हफ्ते पहले उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  उन्होंने गुरुवार शाम 7 बजे अंतिम सांस ली।

कुछ दिन पहले तक कर रहे थे शूटिंग

मुश्ताक खान का अचानक चले जाना इसलिए भी ज्यादा झकझोरने वाला है क्योंकि उनके करीबी दोस्त सुनील पाल के मुताबिक, वह कुछ दिन पहले तक फिट थे और शूटिंग कर रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि उनकी तबीयत इतनी तेजी से बिगड़ जाएगी।

अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद परिवार को कैंसर की गंभीर स्थिति के बारे में जानकारी मिली. डॉक्टरों ने उनकी हालत को लेकर परिवार को पहले ही सचेत कर दिया था।

पर्दे पर हंसाने वाला चेहरा अब सिर्फ यादों में

मुश्ताक खान के आखिरी दिन बेहद मुश्किल रहे, लेकिन दर्शक उन्हें बीमारी के दर्द से नहीं, बल्कि उनके हंसते-हंसाते किरदारों से याद करेंगे। उनका यूं अचानक चले जाना उनके चाहने वालों के लिए बड़ा झटका है।

24 सितंबर की शाम करीब 7 बजे मुश्ताक खान ने आखिरी सांस ली। पर्दे पर लोगों को हंसाने वाला 'वेलकम' का बल्लू अब हमेशा के लिए यादों का हिस्सा बन गया।

ऐसे शुरू हुआ मुश्ताक खान का फिल्मी सफर

मुश्ताक खान का जन्म मध्य प्रदेश के बालाघाट में हुआ। मुश्ताक ने कम उम्र से ही लोगों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया। बचपन में इन्हे जब रामलीला में काम करने का मौका मिलता तो ये पूरी जान लगा दिया करते। फिर कॉलेज मे भी इन्होंने नाटकों में काम किया। इनके काम से खुश होकर इन्हें आर्ट्स & कल्चर प्रोग्राम का सेक्रेटरी बना दिया गया।

एक दिन जब ये एक नाटक में काम कर रहे थे तो मशहूर फिल्म निर्माता इस्माइल श्रॉफ की नजर इन पर पड़ी। उन्हें इनका अभिनय पसन्द आया और इस तरह उन्होंने अपनी फिल्म 'थोड़ी सी बेवफाई' मे काम करने का ऑफर मुश्ताक को दिया। इस तरह मुश्ताक खान का फिल्मी सफर शुरू हुआ।

IIT Bombay Case: क्या ChatGPT हिस्ट्री खोलेगी साहिल की मौत का राज? iPhone अनलॉक करने में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच

गदर' में भी निभाया था यादगार किरदार

मुश्ताक खान ने ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में वह गुल खान उर्फ गुल्लू के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा 'गदर 2' में भी उन्होंने काम किया था।

IIT Bombay Case: क्या ChatGPT हिस्ट्री खोलेगी साहिल की मौत का राज? iPhone अनलॉक करने में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच

इन फिल्मों में नजर आए मुश्ताक

मुश्ताक खान ने 'सड़क', 'दिल है कि मानता नहीं', 'साथी', 'आशिकी', 'जूनून', 'गुमराह', 'गोपी किशन', राजा', 'वेलकम', 'गदर', 'क्रन्तिवीर', 'हम हैं राही प्यार के', 'नाराज', 'सर' जैसी सैकड़ों फिल्मों में छोटे रोल किए। साथ ही वे 'अदालत', 'भारत एक खोज', 'वाघले की दुनिया' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।

मुश्ताक खान अपने पीछे पत्नी, दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

Location :  Mumbai

Published :  24 September 2026, 10:54 PM IST

Related News

Advertisement