सीएम Hemant Soren की मां ने दुनिया को कहा अलविदा, Jharkhand में शोक की लहर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार को रांची के अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन के बाद झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। रूपी सोरेन ने 80 साल की उम्र में अपने प्राण त्याग दिए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 October 2026, 11:37 PM IST
google-preferred

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार रात को निधन हो गया। रांची के बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था।  शाम से ही उनकी तबीयत ज्यादा नाजुक हो गई थी और आखिर में रात 9 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ उज्जवल राय ने दी।

वह करीब 80 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार, करीबियों और झामुमो समर्थकों के बीच शोक की लहर है। रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव नेमरा से किया जाएगा।

राजनीतिक दलों के नेताओं और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार रूपी सोरेन पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। हाल के दिनों में उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। सितंबर में उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका हैदराबाद में भी इलाज कराया गया था।

रांची लौटने के बाद उनकी तबीयत में कई बार गिरावट आई और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी रहा।  हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बुधवार को उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई।

Video: वोट चोरी के गंभीर आरोपों के बीच CJP की बड़ी हुंकार, कहा- सिर्फ इस्तीफे से नहीं बनेगी बात

सादगी और संस्कार को कभी नहीं छोड़ा

रूपी सोरेन मूल रूप से सरायकेला के चांडिल की रहने वाली थी। 1962 में शिबू सोरेन के साथ उनका विवाह हुआ था। तब उनका नाम रूपी किस्कू था। उन्होंने गुरु जी के संघर्ष के दिनों में तमाम कष्ट सहकर अपने तीन पुत्र दिवंगत दुर्गा सोरेन, हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन और पुत्री अंजनी सोरेन की परवरिश की। जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन सादगी और मजबूत संस्कार को कभी नहीं छोड़ा।

शिबू सोरेन का 2025 में हुआ था निधन

शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं में थे। वह झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री भी रहे। शिबू सोरेन का 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हुआ था। पति के निधन के बाद रूपी सोरेन परिवार के साथ रहीं और झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजनीतिक परिवार की वरिष्ठ सदस्य के रूप में उनकी उपस्थिति बनी रहीं।

कांग्रेस का कल देशभर में व्यापक प्रदर्शन का ऐलान, विपक्षी नेताओं की हिरासत से गरमाई सियासत

झारखंड में शोक की लहर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर लगातार चिकित्सकों से जानकारी लेते रहे थे। रूपी सोरेन के निधन की खबर सामने आने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है।

Location :  Ranchi

Published :  7 October 2026, 11:21 PM IST

Advertisement