चाईबासा से रांची तक ‘नो एंट्री’ की मांग पर न्याय पद यात्रा शुरू, 1 मई को पहुंचेगी मुख्यमंत्री आवास
कोल्हान के चाईबासा शहर के बाईपास एमडीआर-177 में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ‘नो एंट्री’ लागू करने की मांग लंबे समय से उठ रही है। 27 सितंबर 2025 को मंत्री दीपक बिरुआ को मांग पत्र सौंपने के लिए तांबो चौक पर हजारों लोग एकत्र हुए थे। इस दौरान आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी।