Champai Soren: तस्वीरों में देखिये चंपई सोरेन का सफर, जो बनेंगे झारखंड के नये मुख्यमंत्री

डीएन संवाददाता

चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। सियासी गलियारों में उनका नाम एक दम से उछलकर सामने आया। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में देखिये चंपई सोरेन का अबतक का पॉलिटिकल करियर।

चंपई के सिर सजेगा ताज

चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। सियासी गलियारों में उनका नाम एक दम से उछलकर सामने आया। इससे पहले जमीन घोटाले में घिरे हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना के सीएम बनने के कयास लगाए जा रहे थे।

कौन हैं चंपई सोरेन?

झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों ने बीती रात चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना। वह सरायकेला से विधायक हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, वर्तमान में चंपई के पास परिवहन विभाग व आदिवासी कल्याण मंत्रालय हैं।

भाजपा ने बनाया था मंत्री

झारखंड राज्य आंदोलन में चंपई सोरेन ने अहम योगदान दिया था। वह पहली बार 2005 में विधायक बने थे। आपको बता दें, भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की सरकार में भी चंपई सोरेन मंत्री बने थे। उस समय भाजपा-झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठबंधन था।

करोड़ों के हैं मालिक

माई नेता इन्फो के अनुसार, चंपई सोरेन के पास 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी का नाम मानको हैं। वहीं, शादी के बाद चंपई सोरेन के 4 बेटे और 3 बेटियां हुईं।  

क्यों नपे हेमंत सोरेन?

भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है। भूमि घोटाले का मामला सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ है।आरोप है कि फर्जी नाम और पता के आधार पर झारखंड में सेना की जमीन की खरीद-बिक्री हुई।








संबंधित समाचार