Muzaffarnagar: हरैटी हत्याकांड की कार्रवाई पर उठे सवाल, परिजनों ने SSP से लगाई गुहार

मुजफ्फरनगर में ग्राम प्रधान के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, लेकिन इस कार्रवाई के बाद भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले में और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 September 2026, 7:01 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: जिले के पुरकाजी क्षेत्र के हरैटी गांव में ग्राम प्रधान के बेटे की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के बाद भी परिजन पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं।

परिजनों का कहना है कि मामले में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। और सभी दोषियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। मामले को लेकर परिजन और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग SSP कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग की।

 

ग्रामीणों में आक्रोश

पुरकाजी के हरैटी गांव में ग्राम प्रधान विवेक राठी के इकलौते बेटे रोहन राठी की हत्या के बाद से ही परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश है। रोहन दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था, जिसके बाद उसका शव गांव के जंगल में मिला था।

पुलिस ने जांच के लिए तीन टीमें गठित की थीं। 25 सितंबर को पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने और पूछताछ में रोहन की हत्या से उनका कथित संबंध सामने आने की जानकारी के बाद भी परिजनों ने मामले की पूरी जांच की मांग उठाई।

परिजनों और उनके समर्थन ने लगाया आरोप

परिजनों और उनके समर्थन में पहुंचे लोगों का कहना है कि अगर इस वारदात में और कोई व्यक्ति शामिल है तो उसे भी सामने लाया जाए। उनका कहना है कि जांच किसी एक कार्रवाई तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।

‘बदमाश समझा, फिर घोंट दिया गला’: मुजफ्फरनगर में LLB छात्र रोहन की खौफनाक मौत, CCTV और टावर लोकेशन से लंगड़े हुए कातिल

निष्पक्ष जांच की मांग

इसी मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नवीन राठी, राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष संजीव राठी और अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह समेत अन्य ग्रामवासी व अन्य लोग SSP कार्यालय पहुंचे। वहां अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और सभी संभावित आरोपियों पर कार्रवाई की मांग रखी गई।

नेताओं ने ये कहा कि परिवार पुलिस की कार्रवाई से अभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि पुलिस जांच में अगर अन्य आरोपी सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मुजफ्फरनगर में दवाइयों का गुप्त कारोबार, बिना लाइसेंस दवाइयों के कथित कारोबार का खुलासा

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। मामले में आगे और क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  26 September 2026, 6:53 AM IST

Related News

Advertisement