Muzaffarnagar: हत्या के खुलासे में पुलिस की चेकिंग, अचानक हुई फायरिंग; दो आरोपी मुठभेड़ में घायल
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र में हत्या के मामले के खुलासे के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान रोकने पर आरोपियों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में नाजिम और शावेज घायल हुए। पुलिस ने उनके कब्जे से बाइक, मोबाइल और हथियार बरामद किए हैं।