हिंदी
देवरिया में बड़ा मामला
Deoria: सलेमपुर से देवरिया अपने घर लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के बहाने वाहन में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के विरोध और शोर मचाने पर वाहन सवार युवक उसे छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में ले लिया और युवती को थाने लाकर उसके परिजनों को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार, युवती अपने दोस्त अभिषेक यादव के साथ सलेमपुर से देवरिया आ रही थी। अभिषेक ने उसे सोनूघाट पर छोड़ दिया और सलेमपुर वापस चला गया। युवती घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसका पूर्व परिचित विकास यादव वहां पहुंचा और घर छोड़ने की बात कहकर उसे अपने वाहन में बैठा लिया।
आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद युवती को आशंका हुई कि उसे घर ले जाने के बजाय कहीं और ले जाया जा रहा है। इस पर उसने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। युवती के विरोध के बाद विकास यादव और उसके साथी उसे वाहन में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
देवरिया में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, पिता समेत चार गंभीर, एक गोरखपुर रेफर
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर युवती को थाने लाई। परिजनों को सूचना देने के बाद युवती की तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है।
देवरिया में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, पिता समेत चार गंभीर, एक गोरखपुर रेफर
क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
Location : Deoria
Published : 26 September 2026, 1:25 AM IST