देवरिया में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, पिता समेत चार गंभीर, एक गोरखपुर रेफर

जमीन के एक विवाद ने शुक्रवार शाम देवरिया के धुमनगर गांव में ऐसा तूल पकड़ा कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 September 2026, 12:08 AM IST
google-preferred

Deoria: जनपद के धुमनगर गांव में शुक्रवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान राजू चौहान ने सूर्य नारायण चौहान उम्र 45 वर्ष को लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य लोग भी हमले की चपेट में आ गए।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया।

बताया गया कि घटना में सूर्य नारायण चौहान उम्र 45 वर्ष राजन चौहान (17), धीरज चौहान (15) और सोनम चौहान (20) वर्ष झगड़ा छुड़ाने गए जिसमें बुरी तरीके से घायल हो गए । सभी को परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले जाया गया।

गंभीर रूप से घायल सूर्य नारायण चौहान की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

एक झटके में सब कुछ खत्म! देवरिया में खुले बिजली के तार ने ली ग्राम प्रधान की जान, घर में मचा कोहराम

गांव में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

दिनदहाड़े कचहरी चौराहे पर तांडव: देवरिया में दुकान न लगाने की धमकी और मारपीट के बाद भी न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित

मामले की जांच में जुटी पुलिस

भूमि विवाद को लेकर हुई इस मारपीट के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही जा रही है। पुलिस मामले पर पैनी नजर बनाई हुई है।

Location :  Deoria,

Published :  26 September 2026, 12:07 AM IST

Advertisement