हिंदी
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में इन दिनों अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। महाविद्यालय में चल रहे विशेष योग सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को "रोगमुक्त जीवन का मंत्र योग है" विषय पर एक प्रभावशाली निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक लेखनी के माध्यम से योग की महत्ता को बेहद खूबसूरत तरीके से प्रस्तुत किया।
बलरामपुर के जिला मेमोरियल चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन अचानक औचक निरीक्षण पर पहुंच गए, जिसके बाद पूरे अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। जिलाधिकारी ने बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे बाह्य रोगी विभाग, विभिन्न वार्डों और दवा वितरण केंद्रों का रुख किया, ताकि आम जनता को मिलने वाले इलाज की जमीनी सच्चाई का बारीकी से मूल्यांकन किया जा सके। उन्होंने ओपीडी में तैनात डॉक्टरों की उपस्थिति पंजी जांची और मरीजों के पंजीकरण से लेकर परामर्श मिलने में लगने वाले समय की पूरी प्रक्रिया को देखा। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद तीमारदारों और मरीजों से सीधे संवाद कर पूछा कि क्या उन्हें अस्पताल से समय पर दवाएं और उचित परामर्श मिल रहा है या नहीं।
बलिया। बांसडीह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पितम्बरा मार्ग स्थित ईंट भट्टे के पास से वांछित अभियुक्त अभिषेक पटेल उर्फ गोली पटेल पुत्र रविन्द्र पटेल निवासी वार्ड नंबर 04 उत्तर टोला थाना बांसडीह को गिरफ्तार किया गया। वही उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया। उधर, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
बलिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बलिया के नेतृत्व में पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में गुरुवार को जिलेभर के शिक्षकों ने विशाल धरना-प्रदर्शन किया। तत्पश्चात शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में 29 जुलाई 2026 को प्रस्तावित अष्टम दीक्षान्त समारोह के सफल आयोजन को लेकर तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। दीक्षान्त समारोह के सुचारू संचालन हेतु कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देश पर कुलसचिव एसएल. पाल द्वारा कोर समिति, स्वागत समिति, स्मारिका मुद्रण समिति, शोभायात्रा समिति, उत्तरीय एवं पगड़ी वितरण समिति तथा अनुशासन समिति सहित कई समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों में विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राध्यापक, प्राचार्य, संकायाध्यक्ष तथा कर्मचारी शामिल किए गए हैं।

बलिया। शहर से सटे माल्देपुर गंगा घाट पर गुरुवार की सुबह स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले जाने के कारण एक युवक डूब गया। इसकी जानकारी होते ही फेफना थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच युवक की छानबीन करवाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, एनडीआरएफ को सूचना दी गई। समाचार लिखे जाने तक छानबीन जारी था।
रायबरेली पुलिस ने बछरावां थाना क्षेत्र में हुई रामसजीवन हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी से अवैध संबंध होने के कारण उसके मौसेरे भाई राजकिशोर ने हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि राजकिशोर ने धारदार हथियार से रामसजीवन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने कथित तौर पर अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर की छत पर चढ़ गया और लोगों को खुद ही घटना की जानकारी देने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था।
अमेठी में छज्जे के विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।मारपीट में कई लोग घायल है।अन्य घायलो का इलाज चल रहा है।मृतक व्यक्ति समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।घटना को को लेकर इलाके में आक्रोश फैल गया है।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
गोरखपुर। जनपद में पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल करते हुए 2016 बैच की पीपीएस अधिकारी नवागत आभा सिंह को कैंट सर्किल का क्षेत्राधिकारी (सीओ) नियुक्त किया गया है। वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक अरुणकुमार एस को सीओ लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आभा सिंह मूल रूप से सुल्तानपुर की निवासी हैं और गोरखपुर में उनकी यह नई तैनाती है। इससे पूर्व वह झांसी और महाराजगंज जनपद में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
बलरामपुर में समूह सखियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि वर्षों से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें समय पर मानदेय और आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने मानदेय बढ़ाकर 15,224 रुपये प्रतिमाह करने, मोबाइल व रिचार्ज सुविधा, समय पर भुगतान और स्थायी नियुक्ति की मांग की। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती व उनके सहयोगियों पर आषुतोष ब्रम्हचारी ने आरोप लगाया था कि पेसी पर आते समय शंकराचार्य ने अपने समर्थकों से ट्रेन में आक्रमण करवाया। जिसकी एफ आई आर जी आर पी थाने में आषुतोष ने दर्ज करवाई थी। जिसमें जांच व विवेचना के दौरान मामला फर्जी पाया गया जिसमें शंकराचार्य को क्लीन चिट दे दी गई है।
देवरिया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी देवरिया की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया।
ओमान के निकट वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले में दिवंगत शिवानंद चौरसिया के निधन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, उप महानिरीक्षक एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर उनके पैतृक गांव सुरौली पहुंचे। अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव सहायता और सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान परिजनों को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया।
एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के चोंचा बनगांव में दावत के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के बाद तेजपाल पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे भी चले, जिसमें कई लोग घायल हुए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एटा में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने विनियमित क्षेत्र कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नक्शा स्वीकृति प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही सुनियोजित शहरी विकास के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
मैनपुरी देश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी महंगाई और हाल ही में सामने आए पेपर लीक मामलों को लेकर छात्रों और युवाओं में भारी आक्रोश है। इसी क्रम में आज समाजवादी छात्र सभा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मैनपुरी में उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी कार्यालय से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक एक विशाल विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों के हाथों में "संविधान बचाओ, देश बचाओ" और "पेपर लीक मुक्त हो देश हमारा जैसे नारों लिखी तख्तियां थीं। इसके साथ ही छात्रों ने देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
मैनपुरी के तहसील सदर क्षेत्र स्थित नगला मूले धारऊ गांव में एक महिला ने दबंगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता सूरजमुखी का कहना है कि बिना पैमाइश कराए उसकी जमीन पर जबरन नींव भरवा दी गई। महिला ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
चंदौली की चकिया तहसील के सोनहुल गांव में जल जीवन मिशन योजना ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। लाखों रुपये खर्च कर घर-घर नल कनेक्शन और पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई। भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया और जल्द समाधान की मांग की।
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार में एक अज्ञात महिला अचेत अवस्था में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बलरामपुर में समूह सखियों ने लंबित मानदेय, कम वेतन और सुविधाओं की कमी के विरोध में कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। महिलाओं ने समय पर भुगतान, मोबाइल-रिचार्ज सुविधा, 15,224 रुपये मासिक मानदेय और स्थायी नियुक्ति की मांग उठाई। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
मुरादाबाद में आजाद समाज पार्टी के भोजपुर नगर अध्यक्ष शराफत अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक दलित युवती से दुष्कर्म, शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जालौन के उरई में एसपी दलबल के साथ सड़क पर उतरे और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 7 बाइक सीज की गईं, जबकि 3 बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए।
गोरखपुर में फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने सूबा बाजार स्थित रीतिमा फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में छापा मारा। जांच के दौरान फैक्ट्री में भारी गंदगी मिली और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया गया। इसके बाद विभाग ने फैक्ट्री का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।50 किलो सॉस को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया, जबकि करीब 350 किलो सॉस और मेयोनीज जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने चिली सॉस, मेयोनीज, वेज सॉस समेत अन्य उत्पादों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर के गुलरिया थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद नौका टोला में बीती रात एक कलियुगी बेटे गोलू ने चारपाई पऱ सो रहे अपने पिता ब्रम्हादेव कंनौजिया की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी हैँ। गुलरिया पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया हैँ।
एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के चोंचा बनगांव में दावत के दौरान हुई मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि विवाद के बाद एक पक्ष ने तेजपाल पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और कई लोग घायल हुए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आगामी मोहर्रम को लेकर शहर में निकलने वाले मातमी जुलूस के मार्ग को लेकर हिंदू संघर्ष समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर रूट में बदलाव की मांग की है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में मोहर्रम का जुलूस शहर के प्रमुख चौराहों शिव चौक और हनुमान चौक से होकर गुजरता है, जिससे हर वर्ष विवाद की स्थिति बनने की आशंका बनी रहती है। समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने आरोप लगाया कि जुलूस के दौरान शिव चौक और हनुमान मंदिर पर लंबे समय तक रुक-कर मातम किया जाता है, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने मांग की, कि इस वर्ष हिंदू धार्मिक स्थलों को तिरपाल से न ढंका जाए और जुलूस को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाए।
बदायूं के जिला अस्पताल से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ने वाली एक महिला के शव से सोने के कुंडल चोरी कर लिए गए। दातागंज कस्बे की रहने वाली इस महिला को परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जब शव को ले जाने की तैयारी हो रही थी, तभी अस्पताल स्टाफ के ही एक युवक ने शव वाहन में बॉडी रखवाने के बहाने मृतका के कानों से कुंडल नोच लिए।

महराजगंज: जनपद की पुलिस ने तकनीक आधारित पुलिसिंग का शानदार उदाहरण पेश करते हुए खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में सर्विलांस सेल ने CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से 105 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई गई है।
जनपद पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों और CEIR पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की जांच की गई। सर्विलांस टीम ने IMEI नंबर ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल निगरानी के जरिए विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन खोज निकाले। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को बड़ी राहत मिली, जिनके मोबाइल फोन गुम हो गए थे या खो गए थे।

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर दया में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेत में मक्के की फसल तोड़ने गए 32 वर्षीय युवक की बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ गई उसकी 12 वर्षीय भतीजी गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
यूपी के फ़तेहपुर जिले के देवीगंज पुल के पास तेज़ रफ़्तार रोडवेज बस से कुचलकर गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनो के साथ स्थानीय लोगो ने नाराजगी ब्यक्त करते हुए सड़क जाम करने के प्रयास में जुट गए। जानकारी के अनुसार, खुशबू देवी पत्नी सुजान अपने भाई दीपू के साथ बाइक से जिला अस्पताल टीका लगवाने जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे महिला बस के पिछले पहिये के नीचे आ जाने से उसकी मौत हो गई।
एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित शीतलपुर गांव के पास खेत में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अतुल पुत्र महिपाल के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
बरेली में 61,143 रुपये के गृहकर विवाद ने पकड़ा तूल। महिला का आरोप- आरआई ने 20,000 रुपये रिश्वत लेकर दी कुर्की की धमकी। वहीं आरआई सचिदानंद का पलटवार- केबिन में घुसकर की गई बदतमीजी, पार्षद प्रतिनिधि पर नियम विरुद्ध काम कराने का दबाव बनाने का आरोप। पुलिस जांच में जुटी।
मेरठ के रामराज क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध रखने वाले युवक पर उसके सात साल के बेटे की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले मासूम का अपहरण किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को हस्तिनापुर के जंगल में फेंक दिया। करीब 25 घंटे बाद बच्चे का शव बरामद होने से परिवार में कोहराम मच गया।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का आगामी दीक्षांत समारोह 6 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। माननीय कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह से पूर्व विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी प्रारम्भ कर दी है।
अलीगढ़ के हरिओम नगर में शॉर्ट सर्किट से फैले जहरीले धुएं के कारण 79 वर्षीय कारोबारी सुभाष चंद्र कालरा की मौत हो गई। पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए कालरा ने खेल उपकरणों का कारोबार खड़ा किया था। अस्थमा और धुएं के कारण वह बच नहीं सके। यहां पढ़ें पूरी खबर
मुनेंद्र सिंह मामले को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि इंजीनियर युवराज मेहता को बचाने का प्रयास करने वाले मुनेंद्र सिंह को घटना के बाद लगातार परेशान किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच डीसीपी क्राइम को सौंपने और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। यहा पढ़ें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक सनसनीखेज घटना हुई है। एक 20 साल की युवती फांसी पर झूल गई। जब घटना का कारण जानने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। युवती के साथ एक युवक पिछले करीब 1 साल से संबंध बना रहा था। शादी का झांसा देकर युवती के साथ काफी बार शारीरिक संबंध बनाए गए, लेकिन जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो युवक ने साफ इनकार कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
मैनपुरी के भोगांव तहसील क्षेत्र में एक महिला ने भू-माफियाओं पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम नगला कड्डी निवासी सरोज देवी का कहना है कि वह पिछले 15 वर्षों से अपनी बैनामा शुदा जमीन पर रह रही हैं, लेकिन कुछ दबंगों ने जबरन सीमेंट के पोल गाड़कर कब्जे का प्रयास किया। पीड़िता ने रोहित प्रधान, रवि, लालू और विक्रम पर गंभीर आरोप लगाए हैं तथा सुरक्षा, कब्जा मुक्त कराने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बदायूं जिला अस्पताल में एक मृत महिला के कुंडल चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शव वाहन में रखने के दौरान अस्पताल स्टाफ के एक युवक ने कुंडल निकाल लिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) आशियाना स्थित गौतम बुद्ध पार्क के पास ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बनी अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। जांच में निर्माण अवैध पाए गए हैं। नोटिस के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इससे मॉडल वेंडिंग जोन योजना पर भी असर पड़ सकता है।
अयोध्या में 19 जून को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का प्रस्तावित दौरा है। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री वीरांगना झलकारी बाई कोरी की प्रतिमा का अनावरण, आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और बाबा बाजार थाना भवन का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
हापुड़ के मध्य गंग नहर अधिशासी अभियंता कार्यालय में दो वरिष्ठ सहायकों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। हरिओम सिंह और अवधेश कुमार पर कार्यालय में कर्मचारियों से अभद्रता और मारपीट के आरोप लगे हैं। मामले में गढ़ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Location : Lucknow/New Delhi
Published : 18 June 2026, 7:58 AM IST