UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर; पढ़िए सियासत, कानून-व्यवस्था और मौसम का पल-पल का अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपलब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेशवासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहा है। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी-बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढ़ें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 August 2026 , 5:12 PM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने नये प्रयोगों, तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बिग ब्रेकिंग समाचारों के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर हमारी नजर रहती है। इसी कड़ी में 9 अगस्त 2026 को हम आपके लिए यूपी की खबरों को पढ़ने और समझने का एक नया अनुभव लेकर आए हैं।

प्रदेश में आज मौसम से लेकर सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आ रही हैं। कहीं भारी बारिश और जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं तो कहीं अपराध से जुड़े मामलों ने सनसनी मचा दी है। वहीं राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों पर भी लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। ऐसे में हर खबर पर अलग-अलग जाने की जरूरत नहीं है।

डाइनामाइट न्यूज़ के UP Live Blog में आपको उत्तर प्रदेश की दिनभर की हर बड़ी खबर एक ही जगह, एक ही क्लिक में मिलती रहेगी। लखनऊ से लेकर नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रदेश के हर जिले की महत्वपूर्ण खबरों को हम लगातार अपडेट करते रहेंगे।

9 अगस्त 2026 के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए यूपी की सियासत, अपराध, मौसम, प्रशासन और हर बड़ी हलचल की पल-पल की अपडेट। खबरों के बदलते घटनाक्रम के साथ यह लाइव ब्लॉग भी लगातार अपडेट होता रहेगा, ताकि आप प्रदेश की हर जरूरी खबर से जुड़े रहें।

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 09 Aug 2026 05:12 PM (IST)

      6 महीने में धंस गई सड़क

      मिर्जापुर में जिस पुल के लिए लोगों ने वर्षों तक इंतजार किया, जिस पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए और जिसे कुछ महीने पहले ही आम जनता के लिए खोला गया था, वही पुल पहली बरसात में सवालों के घेरे में आ गया है। मिर्जापुर के आमघाट में बने रेलवे ओवरब्रिज का एप्रोच मार्ग बारिश के बाद धंस गया। सड़क पर दरारें भी दिखाई दे रही हैं। हालत ऐसी हुई कि पुल पर आवागमन तक बंद करना पड़ा।

    • 09 Aug 2026 04:54 PM (IST)

      मिर्जापुर में बाढ़ प्रभावित हरसिंहपुर-मल्लेपुर में मंडलायुक्त का सख्त रुख

      मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत हरसिंहपुर-मल्लेपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का मंडलायुक्त राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी पवन गंगवार ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर राहत एवं बचाव व्यवस्था का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने कहा लापरवाही होगी तो जेल जाना तय है क्योंकी पानी जहां कमजोर स्थान पाता है वहीं से निकलता है ऐसी स्थिती मे जनता को समस्या नहीं होनी चाहिए।

    • 09 Aug 2026 04:42 PM (IST)

      सीतापुर पुलिस लाइन में बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन

      सीतापुर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए नवनिर्मित बैडमिंटन हॉल तैयार किया गया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने फीता काटकर और पूजा-अर्चना के साथ इसका उद्घाटन किया।

      Image

    • 09 Aug 2026 03:14 PM (IST)

      फतेहपुर में टॉवर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप

      फतेहपुर में एक युवक ने टॉवर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। युवक के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। युवक आखिर किस वजह से टॉवर पर चढ़ा, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा है और पुलिस लगातार युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। मामला असोथर थाना क्षेत्र के किला पर गांव का है।

    • 09 Aug 2026 02:54 PM (IST)

      फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 29 घायल

      प्रतापगढ़ के मनगढ़ं जाते समय श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 29 लोग घायल हो गए। इनमें से 7 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।

      हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) मौके पर पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। अधिकारियों ने घायलों को हर संभव मदद और बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया।

    • 09 Aug 2026 02:16 PM (IST)

      मंदिर के पास पानी में तैरता मिला अज्ञात शव

      सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के पास पानी में अज्ञात शव तैरता मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

    • 09 Aug 2026 01:58 PM (IST)

      कांवड़ मेले में छाया 22 लाख का ‘बिग डैडी’

      मुजफ्फरनगर में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल की कावड़ की झांकियां के साथ-साथ एक से बढ़कर एक शौकीनिया अंदाज भी कावड़ियों के देखने को मिल रहे हैं। कोई अपनी अनोखी स्पोर्ट्स कार की कावड़ लेकर आ रहा है तो कोई कंधे वाली विशाल ला रहा है और कोई भगवान शिव की अनोखी झांकी वाली कावड़ लेकर यात्रा में शामिल हो रहा है तो वहीं इसी कांवड़ मेले में गाजियाबाद के मोदीनगर के भोलों की एक टीम 22 लाख रुपये का ‘बिग डैडी’ ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। ट्रैक्टर को देखते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। 22 लाख रुपये की कीमत का यह ट्रैक्टर मुजफ्फरनगर में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

    • 09 Aug 2026 01:29 PM (IST)

      देवरिया में इनवर्टर बैटरी की दुकान से 5 लाख की चोरी

      देवरिया सदर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए इनवर्टर की दुकान में अपना हाथ साफ कर दिए, बेहद संवेदनशील और वीआईपी इलाके में हुई इस बड़ी चोरी ने पुलिस की रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुकानदार के मुताबिक चोर करीब 5 लाख रुपये का माल और जरूरी सामान लेकर फरार हो गए।

    • 09 Aug 2026 01:21 PM (IST)

      कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

      उत्तर प्रदेश के बदायूं में कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसे ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। कादरचौक थाना क्षेत्र के गौरामई गांव से कछला घाट गंगाजल लेने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। लाइन के संपर्क में आते ही पूरी ट्रॉली में करंट दौड़ गया और वहां चीख-पुकार मच गई।

    • 09 Aug 2026 10:09 AM (IST)

      बलिया में बाढ़ पीड़ितों से मिले सपा विधायक

      बैरिया के गोपालनगर ताड़ी गांव में बाढ़ और कटान से प्रभावित लोगों से सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने मुलाकात की। विधायक ने पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनीं और मौके का जायजा लिया।

      विधायक जयप्रकाश अंचल ने बाढ़ और कटान की स्थिति के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान और राहत कार्य में तेजी लाने की मांग की।

    • 09 Aug 2026 10:08 AM (IST)

      गोरखपुर: बिजली ठेकेदार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

      सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में बिजली ठेकेदार शिव कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों के साथ 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

      पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप

      प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। आरोप है कि हमलावरों ने पहले शिव कुमार पर रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल किया था।

    • 09 Aug 2026 10:08 AM (IST)

      यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा

      आज 9 अगस्त को उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। IMD के मुताबिक बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश की संभावना है।

    • 09 Aug 2026 10:06 AM (IST)

      गोरखपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा

      गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 10 अगस्त को 3 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ रानी लक्ष्मीबाई पार्क से होगा। सीएम योगी रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत करेंगे।

      रेलवे स्टेशन चौराहे पर होगा समापन

      तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ेगी। यात्रा का समापन रेलवे स्टेशन चौराहे पर होगा। लाइव अपडेट में यात्रा से जुड़ी हर प्रमुख गतिविधि और सीएम योगी की मौजूदगी की जानकारी दी जाएगी।

Location :  Lucknow

Published :  9 August 2026, 10:03 AM IST

Advertisement