सुल्तानपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे की खबर वायरल, डीएम ने लिया संज्ञान; मौके पर पहुंचा प्रशासन

सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के जरईकलां गांव में नवीन परती भूमि पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीएम इंद्रजीत सिंह ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। अब दोनों पक्षों को बुलाकर राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 9 August 2026, 12:51 PM IST
google-preferred

Sultanpur: सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई तो प्रशासन के कान खड़े हो गए। मामला सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण से जुड़ा था। खबर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह तक पहुंची तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दे दिए। इसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और नवीन परती भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। अब राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नवीन परती भूमि पर कब्जे और निर्माण की शिकायत

मामला सुल्तानपुर की बल्दीराय तहसील क्षेत्र का है। थाना हलियापुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम जरईकलां में गाटा संख्या 2321 की नवीन परती भूमि को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि इस भूमि पर अवैध कब्जे के बाद निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इससे जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मामला सरकारी भूमि से जुड़ा होने के कारण प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। वायरल खबर का जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

काकोरी के नायक दादा बख्शी: जेल की यातना से लेकर समुद्र में 3 मील तैरने तक, ऐसी थी क्रांतिकारी की कहानी

डीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचे एसडीएम

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद उपजिलाधिकारी बल्दीराय ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की। एसडीएम मौके पर पहुंचे और वहां चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मौके पर चल रहा निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है। अब यह जांच की जा रही है कि संबंधित भूमि राजस्व अभिलेखों में किस श्रेणी में दर्ज है और मौके पर किस तरह का निर्माण कराया जा रहा था।

दोनों पक्षों को बुलाकर होगी जांच

मामले में प्रशासन ने दोनों पक्षों को बुलाया है। अधिकारियों की ओर से राजस्व अभिलेखों की जांच के साथ मौके की वास्तविक स्थिति का भी मिलान किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि अभिलेखों और मौके की स्थिति के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चार साल की साजिया का क्या था कसूर? जो उठानी पड़ी उसकी लाश, अंदर तक दिल दहला देगा सुल्तानपुर का यह मामला

सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर प्रशासन सख्त

प्रशासन ने साफ किया है कि सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Sultanpur

Published :  9 August 2026, 12:51 PM IST

Related News

Advertisement