हिंदी
घटनास्थल पर जुटी भीड़ (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक सनसनीखेज घटना हुई है। एक 20 साल की युवती फांसी पर झूल गई। जब घटना का कारण जानने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। युवती के साथ एक युवक पिछले करीब 1 साल से संबंध बना रहा था। शादी का झांसा देकर युवती के साथ काफी बार शारीरिक संबंध बनाए गए, लेकिन जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो युवक ने साफ इनकार कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद युवती टूट गई और उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।
पूरा मामला मोदीनगर थाना क्षेत्र में स्थित किदवई नगर कॉलोनी का है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी युवक और उसका परिवार लगातार धमकी दे रहा था। आरोपी युवक ने पीड़ित परिवार से बोला था कि मैंने तुम्हारी बेटी का इस्तेमाल किया है और अब मैं शादी नहीं करूंगा। इसके बाद युवती टूट गई और उसने सुसाइड कर लिया।
Ghaziabad Murder: एनकाउंटर के बाद खुल रहे राज, पिता नवाब समेत 3 गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
बेटी के सुसाइड करने के बाद परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर हंगामा किया। इस मामले की जानकारी जैसे ही मोदीनगर थाना पुलिस को हुई, तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को समझाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
इस मामले में एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मोहम्मद समीर और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
Location : Ghaziabad
Published : 18 June 2026, 8:53 AM IST
Topics : Ghaziabad Crime Ghaziabad Suicide Case Modinagar Crime News Suicide over Marriage Refusal UP Crime News