ईंट भट्ठे और जमीन के कारोबार में पौने दो करोड़ से ज्यादा का घपला, थाने में खुला जालसाजी का ‘हाई-प्रोफाइल’ कच्चा चिट्ठा

फतेहपुर के जहानाबाद थाने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा के पति अवधेश कुमार मिश्रा समेत सात लोगों पर 1.98 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। जमीन और ईंट भट्ठे में निवेश के नाम पर ठगी का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 9 August 2026, 12:51 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा के पति अवधेश कुमार मिश्रा समेत सात लोगों के खिलाफ करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि जमीन और ईंट भट्ठे में साझेदारी के नाम पर पीड़ित से करीब 1.98 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई।

1.98 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

पीड़ित प्रतीक कुमार मालवीय ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जमीन दिलाने के नाम पर 1.23 करोड़ रुपये और ईंट भट्ठे में साझेदारी कराने के नाम पर 98 लाख रुपये का निवेश कराया। बाद में न तो जमीन का कब्जा मिला और न ही निवेश की गई राशि वापस की गई।

Fatehpur: कहां गया विकास, बारिश में त्रिलोकीपुर गांव की सड़कें हुई जलमग्न, नौनिहालों को जलभराव के बीच जाना पड़ रहा स्कूल

सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा के पति अवधेश कुमार मिश्रा सहित कुल सात लोगों के खिलाफ जहानाबाद थाने में धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Fatehpur: दिल्ली छात्र बर्बरता पर राष्ट्रपति और DM को सौंपा ज्ञापन, जानिए गुलाबी गैंग ने क्यों खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा?

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Fatehpur

Published :  9 August 2026, 12:51 PM IST

Related News

Advertisement