Live Now

UP Today News Live: यूपी की राजनीति और हर सनसनीखेज खबर की सबसे तेज और सटीक कवरेज केवल यहीं, पढ़ें पल-पल के अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 15 June 2026 , 8:50 AM
google-preferred

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 15 Jun 2026 08:52 AM (IST)

      UP News Live Updates: राम मंदिर चढ़ावा कांड की जांच तेज, अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

      अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच के लिए आज एसआईटी की टीम पहुंचने वाली है। जांच के बीच मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की तबीयत खराब बताई जा रही है। वहीं ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य अनिल मिश्रा भी आंखों के चेकअप के लिए केरल गए हुए हैं। एसआईटी टीम मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर सकती है।

    • 15 Jun 2026 08:50 AM (IST)

      UP News Live Updates: हमीरपुर में नाले में मिला युवक का शव, हड़कंप

      हमीरपुर के कुरारा कस्बे में सरकारी अस्पताल के सामने नाले में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान व हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

    • 15 Jun 2026 08:13 AM (IST)

      UP News Live Updates: नाविकों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

      मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित दियरा अखाड़ा घाट पर रविवार देर शाम गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा टल गया। हरियाणा के अंबाला से मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आए कुछ श्रद्धालु अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद नाविक और गोताखोर तुरंत सक्रिय हो गए। करीब छह से सात नाविकों ने साहस का परिचय देते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते बचाव होने से आशीष, सुमित, समीर, परम और राकी की जान बच गई। परिजनों ने नाविकों को देवदूत बताते हुए उनका आभार जताया।

    • 15 Jun 2026 08:12 AM (IST)

      UP News Live Updates: मिर्जापुर में जन चौपाल में मंत्री नंदी ने सुनी समस्याएं

      मिर्जापुर के सिटी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पिपराडाढ़ में प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इससे पूर्व मंत्री ने वृक्षारोपण किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की गई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।

    • 15 Jun 2026 08:10 AM (IST)

      UP News Live Updates: नोएडा एयरपोर्ट पर आज से शुरू होंगी उड़ानें

      नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज पहली फ्लाइट उड़ान भरने जा रही है। जेवर एयरपोर्ट के इस ऐतिहासिक पल में जमीन देने वाले 172 किसान भी शामिल होंगे, जो लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। दशकों पुराने सपने के साकार होने के साथ उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

    • 15 Jun 2026 08:08 AM (IST)

      UP News Live Updates: यूपी में तीन दिन की बारिश के बाद अब बढ़ेगा तापमान

      उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी आंधी-तूफान और बारिश का दौर अब खत्म हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून से प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 से 7 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि अभी लू की संभावना कम है, लेकिन कई इलाकों में तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Location :  Lucknow

Published :  15 June 2026, 8:07 AM IST

Advertisement