हिंदी
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।
बरेली साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर ठग का पर्दाफाश किया है, जिसने शेयर मार्केट में एल्गो ट्रेडिंग के जरिए मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी सचिन कुमार को उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर निवेशकों से 49.43 लाख रुपये ठगने का आरोप है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, डेबिट कार्ड, चेकबुक, मोबाइल, मोहरें और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। साथ ही ठगी से जुड़े 31 लाख रुपये को होल्ड कराकर पीड़ित की रकम बचाने में भी सफलता मिली है।
देवरिया जनपद में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेमपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 432 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
चंदौली में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाएं प्रभावी रूप से लोगों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे के कारण प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार नेतृत्व का अवसर मिला है। मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में दोबारा सरकार बनने का विश्वास भी जताया। उन्होंने बताया कि पात्र गरीबों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। किसानों की जरूरतों को देखते हुए धान की नर्सरी से पहले नहरों में पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसर सृजित करने पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल मुरादाबाद दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 3:20 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
दौरे के दौरान डिप्टी सीएम जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी भी लेंगे।
सूत्रों के अनुसार, डिप्टी सीएम स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी नेताओं के साथ भी संवाद कर संगठनात्मक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कल बाराबंकी दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 10:35 बजे बाराबंकी पहुंचेंगे।
दौरे के दौरान डिप्टी सीएम विभिन्न सरकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रशासन द्वारा उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम स्थलों पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं।
डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। उनके कार्यक्रमों में विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा किए जाने की संभावना है।
देवरिया जनपद में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेमपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 432 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 12/13 जून 2026 की रात थाना सलेमपुर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थाना गेट के सा
चंदौली में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जमकर हमला बोला। उन्होंने PDA के अधिकारों की अनदेखी, कौशल विकास योजना में कथित अनियमितताओं और विभिन्न परीक्षाओं को लेकर सवाल उठाए। सांसद ने कहा कि सरकार को युवाओं के हितों पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तुलना पर भी टिप्पणी की और 2027 विधानसभा चुनाव में सपा की मजबूत तैयारी का दावा किया। सांसद ने कहा कि पार्टी 403 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
गोंडा में मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक महिला की पायल चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अज्ञात महिला ने मरीज के पैरों से पायल निकाल ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता के बेटे ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आज जनपद देवरिया के रुद्रपुर तहसील अंतर्गत ग्राम तिवई में गाटा संख्या 616 जो खलिहान की भूमि खतौनी में दर्ज है, उसपर अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य को रोकने के लिए गांव की एक महिला ने आइजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत की थी। जिसको जिलाघिकारी ने गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाया एवं आवश्यक कार्रवाई करने का विभागी अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत को जिलाधिकारी देवरिया के संज्ञान में आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मकसूदन हुल्गी ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर शिकायत की जांच कराई और प्रकरण का निस्तारण कराया।
बदायूं जिले के तहसील बदायूं के असरासी गांव में सरकारी राशन की दुकान पर खुलेआम घटतौली का खेल चल रहा है, और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। मामला कोटेदार राम किशन का है जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
गांव असरासी निवासी बब्लू पुत्र छत्रपाल ने बताया कि कोटेदार राम किशन द्वारा राशन में घटतौली की जा रही थी। इतना ही नहीं, शिकायत के मुताबिक कोटेदार खुद ईंट रखकर राशन तौलता था। इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर कई चैनलों पर वायरल हो चुका है।
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला धनकारी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। 28 वर्षीय सलमा पत्नी यूसुफ का शव शनिवार रात ससुराल के ऊपरी कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी रविवार सुबह मृतका के मायके पक्ष को हुई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सलमा की शादी करीब 10 वर्ष पहले यूसुफ के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि यूसुफ जयपुर में नौकरी करता है। मायके पक्ष और स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि यूसुफ के किसी अन्य महिला से संबंध थे, जिसका सलमा विरोध करती थी। इसी विवाद के चलते वह कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी।
बरेली, शेयर मार्केट में एल्गो ट्रेडिंग से मुनाफे का झांसा देकर 49.43 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी सचिन कुमार को साइबर क्राइम थाना बरेली की टीम ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप, 8 डेबिट कार्ड, 8 चेकबुक, 2 मोहर, जियो राउटर समेत ठगी में इस्तेमाल होने वाला पूरा सामान बरामद किया है। पुलिस ने 31 लाख रुपये को लीन/होल्ड भी करा दिया है।

चंदौली के सदर थाना क्षेत्र स्थित पुरवा गांव में विवाहिता पुष्पा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मायका पक्ष ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि विवाहिता को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान हुए सड़क हादसे में घायल सब इंस्पेक्टर देवराज सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। रानेट पुल के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में कांस्टेबल अमित कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बदायूं कलेक्ट्रेट के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना ने की। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत राहुल यादव, रामध्यान और जयहिन्द यादव को उनके गांव से पकड़ा गया। आरोप है कि खेत की मेड़ बांधने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने वादी राधेश्याम यादव और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि संदीप यादव ने अपनी 19 वर्षीय विवाहित बहन रंजू यादव की गला दबाकर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी स्वयं पुलिस चौकी पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
देवरिया शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर आवारा पशुओं का बढ़ता जमावड़ा आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। नगर के कई प्रमुख चौराहों पर दिनभर सड़क के बीचों-बीच बैठे पशु यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और चौराहों पर दर्जनों की संख्या में घूम रहे आवारा पशु अक्सर सड़क पर बैठ जाते हैं, जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कई बार दोपहिया वाहन चालक इन पशुओं से टकराकर चोटिल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
अमेठी के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संसाधनों तक उनकी पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्व विधायक एवं बीजेपी नेता चंद्र प्रकाश मटियारी ने एक एआई आधारित डिजिटल ऐप का शुभारंभ शनिवार को किया।यह निः शुल्क सुविधा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।इसका लाभ 21 जून से अमेठी के छात्र उठा सकते है। अमेठी में शुक्रवार को देर रात आयोजित एक कार्यक्रम में ZapTick AI के प्रतिनिधियों और सामाजिक संस्था मटियारी मानव सेवा संस्थान ने इस पहल का शुभारंभ किया। संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्लेटफॉर्म छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य अध्ययन तथा विभिन्न शैक्षणिक विषयों की तैयारी में सहायता प्रदान करेगा। डिजिटल तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप अध्ययन सामग्री और सीखने के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्रा ने आगे कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि तकनीक के उपयोग से शिक्षा के अवसरों में मौजूद असमानता को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
जनपद देवरिया में लगातार बिगड़ रही विद्युत व्यवस्था को लेकर आम जनता, युवाओं और किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। विद्युत आपूर्ति से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एक ज्ञापन शासन और विद्युत विभाग को भेजा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के कई क्षेत्रों में लंबे समय से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे घरेलू और व्यावसायिक विद्युत उपकरण सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा लगातार और अनियमित बिजली कटौती के कारण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सकतपुर में नाली को लेकर हुए मामूली विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक दबंग व्यक्ति ने कथित रूप से अधेड़ पर गोली चला दी। गोली सीने के पास लगने के बाद हाथ में जा धंसी, जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव सकतपुर में नाली को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के व्यक्ति ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से अधेड़ पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही घायल व्यक्ति जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
कन्नौज के एसपी बिनोद कुमार ने देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 2 इंस्पेक्टर और 15 दरोगाओं के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में दो महिला दरोगा भी शामिल हैं, जबकि लापरवाही के चलते एक अधिकारी को पुलिस लाइन भेजा गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित एक रविदास मंदिर में पुजारी की पीट पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसके चलते पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर हत्यारो की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे। जिस पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के दौरान दो हत्यारो को गोली मारकर घायल कर गिरफ्तार किया है। जिन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि रविदास मंदिर में शराब पीने से पुजारी के मना करने पर उन्होंने पुजारी की पीट पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी थी।
कासगंज जनपद के ब्लॉक शेखूपुरा में आंधी तूफान और बारिश के कहर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अकाल मृत्यु हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गये। सिढ़पुरा ब्लॉक स्थिति ग्राम शेखूपुरा में सुबह के समय मकान का लेंटर ढ़हने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतकों में वीरभान पुत्र भगवान सिंह उम्र 35 साल, नीलम पत्नी वीरभान सिंह उम्र 33 साल और काव्या पुत्री बीरभान उम्र 4 साल की मौके पर ही मौत हो गई।
कानपुर में हल्की बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर जमा पानी ने नगर निगम के नाला सफाई अभियान और तैयारियों की पोल खोल दी।
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र स्थित सिरतोल गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 50 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फतेहपुर के धाता कस्बे के दीपनारायण चौराहे पर शाम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच नोकझोंक हो गई। कुछ समय तक चले इस विवाद के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि बाद में स्थानीय नागरिकों और संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत करा लिया गया।
धाता कस्बे के दीपनारायण चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और व्यापारियों के बीच नोकझोंक हो गई। एक व्यापारी का चालान किए जाने के बाद कई दुकानदार मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में चेकिंग से व्यापार प्रभावित होने की बात कही। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
यूपी के ऊर्जा विभाग में मचे घमासान के बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। जहां एक तरफ 10% ईंधन अधिभार वापस होने के आसार हैं, वहीं सिक्योरिटी राशि पर 6.50% ब्याज मिलना शुरू हो गया है। जानिए शक्ति भवन की बड़ी हलचल। यहां पढ़ें पूरी खबर
बलरामपुर के श्रीदत्तगंज में राप्ती नदी से 24 वर्षीय गर्भवती मंजीता और उसके 7 महीने के अजन्मे बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बुलेट और सोने की चेन के लिए हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी। पूरी दर्दनाक दास्तान यहाँ पढ़ें
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर बंगाल-बिहार जैसी चुनावी लूट यूपी में हुई तो भविष्य में चुनाव ही नहीं होंगे। वन नेशन-वन इलेक्शन से लेकर महंगाई तक पर उन्होंने सरकार को घेरा। यहां पढ़ें पूरी खबर
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय दौरा आज से शुरू हो रहा है। दोपहर बाद वह चिल्लूपार स्थित महुआपार इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री करीब 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे तथा विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे।
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित ट्रक यूनियन रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक बॉडी मेकर बिजली लाइन के नीचे काम कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झांसी पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर तकनीक और पुलिसिंग का सही तालमेल हो तो गुम हुआ सामान भी मालिक तक लौट सकता है। पिछले दिनों गुम हुए 203 एंड्रॉयड मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। करीब 38 लाख रुपये से अधिक कीमत के इन मोबाइल फोनों को सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल और आईएमईआई ट्रैकिंग की मदद से खोज निकाला। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन लौटाए। महीनों से अपने मोबाइल की तलाश में भटक रहे लोगों के चेहरों पर आज खुशी साफ दिखाई दी।

गौतमबुद्ध नगर GST ऑफिस की बैठक में डिप्टी कमिश्नर वेद प्रकाश सिंह को हार्ट अटैक आ गया। अधिकारियों का आरोप है कि एडिशनल कमिश्नर संदीप भागिया की अभद्रता और धमकी से बिगड़ी तबीयत। पीड़ित ICU में भर्ती, जबकि एडिशनल कमिश्नर ने आरोपों को नकारा। पढ़ें पूरी खबर
रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र स्थित रमईपुर खुर्द गांव में जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और उनके भाई के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि बैरिकेडिंग का विरोध करने पर हमला किया गया। पांच लोगों पर धमकी देने तथा पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाया गया है।
हापुड़ के गंगा खादर क्षेत्र में प्रतिबंधों के बावजूद अवैध बालू खनन जारी होने के आरोप लगे हैं। NGT के आदेशों की अनदेखी कर खनन गतिविधियां संचालित होने से जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर कई शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की बात कही जा रही है।
देवरिया के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने रामपुर कारखाना, बैतालपुर और गौरी बाजार ब्लॉकों के कई गांवों का निरीक्षण किया, जहां शौचालय, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े हुए। कई शौचालय अधूरे या अनुपयोगी मिले, जबकि सफाई व्यवस्था भी बदहाल दिखी। पंचायत भवन में सफाईकर्मी आराम करते मिले, जिन्होंने नालियां साफ करने का दावा किया, लेकिन मौके पर नालियां गंदगी से भरी मिलीं। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
यूपी में आंधी-बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने आज शनिवार 13 जून को नोएडा, आगरा और वाराणसी समेत 25 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। जानिए मानसून की एंट्री और अपने जिले का हाल
लखनऊ के पारा क्षेत्र स्थित हंसखेड़ा चौकी में दारोगा पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगने के बाद विवाद बढ़ गया। खुद को अधिवक्ता बताने वाले युवक की शिकायत पर लोगों ने चौकी का घेराव किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
सहारनपुर में गोगा म्हाड़ी धार्मिक स्थल को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू संगठनों ने गोरक्ष गंगा सरोवर को फन प्वाइंट बनाए जाने पर आपत्ति जताते हुए धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया। गोगा म्हाड़ी सुधार सभा ने प्रशासन से मांगें पूरी करने और स्थल की मर्यादा बनाए रखने की मांग की है।
कानपुर देहात में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन बेटियों का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने अखिलेश यादव की बेटी को देश की बेटी बताते हुए कहा कि किसी भी महिला या बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Location : Lucknow
Published : 13 June 2026, 8:21 AM IST
Topics : Live Blog UP Breaking News UP News uttar pradesh