प्रिंस यादव मौत पर तेज प्रताप का बड़ा बयान: खान सर ने करवाई रोशन आनंद के भाई प्रिंस की हत्या, जांच करे सरकार

पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत। तेज प्रताप यादव ने खान सर पर हत्या की साजिश का बड़ा आरोप लगाकर बिहार की राजनीति और कोचिंग जगत में खलबली मचा दी है। मामले में हाई-लेवल जांच की मांग।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 15 June 2026, 8:46 AM IST
google-preferred

Patna: बिहार की राजनीति और कोचिंग जगत से इस वक्त एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद बिहार में सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने इस मौत को एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए सीधे तौर पर मशहूर शिक्षक 'खान सर' पर हत्या करवाने का गंभीर आरोप लगाया है।

तेज प्रताप यादव का बड़ा दावा, खान सर पर निशाना

प्रिंस यादव की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि इस पूरे मामले में एक गहरा षड्यंत्र नजर आ रहा है। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा, "खान सर ने ही हत्या करवाई है, यह पूरी तरह से स्पष्ट है। अब दूध का दूध और पानी का पानी अलग हो चुका है।"

तेज प्रताप के मुताबिक, यह दो गुटों के बीच चल रही पुरानी लड़ाई का नतीजा है और जिस गुट से प्रिंस की दुश्मनी थी, उसी ने इस वारदात को अंजाम दिलवाया है। उन्होंने सम्राट चौधरी सरकार से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है।

‘गोली चल रही है… चुप-चुप’ पटना के खान सर कोचिंग फायरिंग केस में नया वीडियो वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल

नेपाल के होटल में मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार, पटना के प्रसिद्ध ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव पिछले कुछ समय से नेपाल में रह रहे थे। वह अपने कुछ साथियों के साथ वहां के एक होटल में ठहरे हुए थे, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई।

फिलहाल नेपाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के असली कारणों का पता लगाने में जुटी है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में प्रिंस यादव मुख्य आरोपियों में से एक थे और उन पर केस दर्ज था।

रोशन आनंद के लिए पैरोल की मांग

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि जनशक्ति जनता दल परिवार इस निर्मम हत्या से अत्यंत मर्माहत और दुखी है। इसके साथ ही उन्होंने मानवीय आधार पर सरकार से मांग की है कि वर्तमान में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के संस्थापक रोशन आनंद को उनके भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिहा किया जाए या कम से कम एक दिन का पैरोल दिया जाए, ताकि वे अपने भाई को अंतिम विदाई दे सकें।

Khan Sir Controversy: फायरिंग विवाद के बीच खान सर पर नया संकट, पूर्व पार्टनर का आरोप- धोखाधड़ी और धमकी से छीनी कोचिंग

वकील का दावा: मामले के पीछे है 'इंटरनेशनल नेक्सस'

रोशन आनंद के वकील निरंजन कुमार सिंह ने भी प्रिंस की मौत को सामान्य मानने से इनकार करते हुए इसे एक बड़ी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह बेहद मुश्किल समय है, जहां एक बेटा जेल में है और दूसरे की मौत हो गई। वकील ने अंदेशा जताया कि इस घटना के पीछे एक बहुत बड़ा नेक्सस काम कर रहा है, जिसके तार अंतरराष्ट्रीय स्तर (इंटरनेशनल कनेक्शन) से जुड़े हो सकते हैं।

Location :  Patna

Published :  15 June 2026, 8:46 AM IST

Advertisement