हिंदी
गर्ल्स हॉस्टल का वायरल वीडियो (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Patna: पटना में खान ग्लोबल स्टडीज (खान सर कोचिंग) से जुड़े फायरिंग विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। 2 जून की रात हुई घटना से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। यह वीडियो पास के एक गर्ल्स हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे और छात्रों के मोबाइल फोन से रिकॉर्ड बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों में दहशत और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
वायरल वीडियो में देर रात अचानक कई राउंड फायरिंग की आवाज सुनाई देती है। गोली चलने की आवाजों से गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्राएं घबरा जाती हैं और अपने-अपने कमरों की ओर भागती नजर आती हैं। वीडियो में छात्राओं के बीच बातचीत भी रिकॉर्ड हुई है, जिसमें वे डर और घबराहट में एक-दूसरे से स्थिति पर बात कर रही हैं। एक छात्रा की आवाज भी सुनाई देती है, जिसमें वह कहती है कि यह इलाका सुरक्षित नहीं है और गोली चलने से डर का माहौल बन गया। वीडियो में अफरा-तफरी का दृश्य भी दिखाई देता है, जिससे घटना के समय की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, 2 जून की रात खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े कुछ लोगों ने खान सर के संस्थान के बाहर लगे बैनर और पोस्टर फाड़ दिए थे। इसके बाद एक सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इसी तनाव के बीच स्थिति बिगड़ने की बात सामने आई और फायरिंग की घटना का आरोप लगाया गया।
खान सर कोचिंग का एक नया वीडियो सामने आया
जिसमें लड़की बोल रही कतना गोली चल रहा, मेरा हर्ट फेल कर जाएगा।
बताओ ना डायरेक्ट गोली चल दिया खान सर का बॉडीगार्ड था लड़की बोल रही
ई एरिया अच्छा नहीं किसी गर्ल्स हॉस्टल से लड़की ने वीडियो बनाई थी pic.twitter.com/J1nWvjGObS
— Sadan Singh Rajput (@SadanJee) June 13, 2026
पुलिस जांच के दौरान सामने आए वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पाया गया कि फायरिंग खान सर के सुरक्षा गार्डों की ओर से की गई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। मामले की जांच अभी भी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
UP SIR: यूपी में मतदाता सूची एसआईआर के लिए बचे हैं सिर्फ कुछ ही दिन, जल्दी निपटा लें यह जरूरी काम
इस बीच पुलिस ने फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि उन्हें अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। वहीं ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद अभी भी जेल में बंद हैं। नए वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और लोग घटना के वास्तविक कारण और जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पूरा मामला अदालत और पुलिस जांच के अधीन है, जहां विभिन्न पहलुओं पर सुनवाई और जांच जारी है।
Location : Patna
Published : 14 June 2026, 10:36 AM IST