हिंदी
पीड़ित श्रीमती किरण देवी
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे और मारपीट की धमकी को लेकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला थाना बेवर क्षेत्र के नगला नवीगंज गांव का बताया जा रहा है। पीड़िता श्रीमती किरण देवी, पत्नी स्वर्गीय कैलाश, ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी आराजी संख्या 264/0.008 हेक्टेयर स्थित जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है।
दीवार खड़ी कर कब्जा करने की कोशिश
पीड़िता का कहना है कि उसकी जमीन पर पहले से नींव भरी हुई है, लेकिन गांव के ही कुछ दबंग लोग-जिनमें भोले यादव पुत्र फौजसिंह और उनके परिजन शामिल हैं, उन्होंने सड़क की ओर दीवार खड़ी कर कब्जा करने की कोशिश की।
आग का तांडव: सोते रह गए लोग, आग ने ले ली जान; बिहार से इलाज के लिए आया था इंदौर का सेठिया परिवार
दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की
जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि दबंगों ने उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी खुलेआम कह रहे हैं कि अगर दोबारा विरोध किया तो अंजाम गंभीर होगा।
पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग
पीड़िता ने खुद को असुरक्षित बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि वह एक बेसहारा महिला हैं और उनके पुत्र बाहर रहते हैं, जिससे वह और अधिक असहाय महसूस कर रही हैं।
कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल
अब देखना होगा कि मैनपुरी पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़िता को न्याय कब तक मिल पाता है। फिलहाल, इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Location : Mainpuri
Published : 18 March 2026, 1:47 PM IST
Topics : Mainpuri Crime mainpuri news up crime UP News UP Police