हिंदी
मैनपुरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मैनपुरी में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद अब संपत्ति विवाद और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर
संपत्ति विवाद
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मैनपुरी में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद अब संपत्ति विवाद और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला थाना बेवर क्षेत्र के नगला कहेरी गांव का है। यहां के निवासी उजेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बहन रानी देवी, पत्नी पवन कुमार, की 5 मार्च 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मारपीट कर गला दबाकर उनकी हत्या की, जिसका मुकदमा थाना कोतवाली मैनपुरी में दर्ज है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
आरोपियों द्वारा संपत्ति हड़पने की साजिश
वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित का कहना है कि रानी देवी के दो छोटे बच्चे हैं और अब आरोपियों द्वारा संपत्ति हड़पने की साजिश रची जा रही है। 17 मार्च 2026 को जानकारी मिली कि मकान और प्लॉट का बैनामा किया जा रहा है। इस पर विजेंद्र कुमार अपने परिजनों के साथ मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ संदिग्ध लोगों को देखा।
गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी
आरोप है कि जब उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो आरोपी मौके से भागने लगे। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एक गाड़ी का नंबर भी नोट किया और बताया कि आरोपी तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उन्हें कुचलने की कोशिश कर रहे थे, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।
पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और संपत्ति के अवैध बैनामे पर रोक लगाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक कार्रवाई करती है।