हिंदी
महराजगंज में चर्चित अरविंद चौधरी हत्याकांड का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जहा इसी कड़ी में महराजगंज के चर्चित अरविंद चौधरी हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा और तनाव का माहौल बना हुआ है।
आरोपियों के घरों पर पुलिस का पहरा
Maharajganj: महराजगंज में चर्चित अरविंद चौधरी हत्याकांड का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जहा इसी कड़ी में महराजगंज के चर्चित अरविंद चौधरी हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा और तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना ने न सिर्फ एक परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है, बल्कि पूरे गांव को दहशत के साए में ला खड़ा किया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और आरोपियों के घरों के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी पक्ष के कई लोग अपने घरों को छोड़कर फरार हो गए हैं। उनके घरों पर ताले लटके हैं और आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल साफ देखा जा सकता है। लोग खुले तौर पर कुछ कहने से बच रहे हैं, लेकिन अंदर ही अंदर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।
पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार गश्त की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी और शांति बनाए रखना प्राथमिकता है।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। जांच के दौरान हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।
वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने भी परिजनों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।