UP News: कंस वध के आयोजन के साथ संपन्न हुआ दधिकांदो मेला का आयोजन, जानें पूरी खबर

प्राचीन श्री दधिकान्दो मेला कमेटी कृष्णा नगर त्रिवेणी मार्ग कीडगंज प्रयाग के द्वारा ऐतिहासिक परंपरा को निभाते हुए कंस वध का आयोजन परेड मैदान कीडगंज में किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्णा और बलदाऊ को अक्षत आरती पूजा कर विजय का तिलक लगाया गया। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Deepika Tiwari
Updated : 10 September 2025, 2:31 PM IST
google-preferred

प्रयागराज: प्राचीन श्री दधिकान्दो मेला कमेटी कृष्णा नगर त्रिवेणी मार्ग कीडगंज प्रयाग के द्वारा ऐतिहासिक परंपरा को निभाते हुए कंस वध का आयोजन परेड मैदान कीडगंज में किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्णा और बलदाऊ को अक्षत आरती पूजा कर विजय का तिलक लगाया गया। भगवान श्री कृष्ण के द्वारा अत्याचारी कंस और चारूण के 35 फीट के बने प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया। कंस वध के बाद लोगों ने पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई और मिठाई बांटी गई तत्पश्चात कानपुर की मशहूर कीर्तन गायिका क्रांति माला और प्रयागराज के कीर्तन गायक रंजीत राज का जवाबी कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर गणेश केसरवानी के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।

 श्री कृष्ण की भागवत गीता का संदेश देने के लिए आयोजित

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म धर्म की स्थापना और धर्म का नाश करने के लिए हुआ। उन्होंने कंस, धृतराष्ट्र, दुर्योधन दुशासन शिशुपाल जरासंध के जैसे अत्याचारी शासको का अंत कर धर्म राष्ट्र की स्थापना की और दुनिया को संदेश दिया की अत्याचारी और अहंकारी चाहे जितना भी बड़ा बलवान क्यों ना हो जाए । भगवान श्री कृष्ण की भागवत गीता का संदेश देने के लिए आयोजित किया जाता है तत्पश्चात जवाबी कीर्तन का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया कानपुर की क्रांति माला और प्रयागराज के रंजीत राज ने अपने जवाबी कीर्तन गायन के द्वारा लोगों को आनंद में सराबोर कर दिया मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें प्रमुख रूप से भगवान विष्णु के द्वारा भस्मासुर का अंत, कृष्ण के द्वारा कंस का अंत, कृष्ण सुदामा की मित्रता, राधा कृष्ण की महारास और फूलों की होली, महाकाल की भस्म की होली की शानदार झांकी की प्रस्तुति की गई।

HIRE Act: भारत के लिए मुसीबत बन सकता है अमेरिका का नया फैसला, इस इंडस्ट्री पर मंडराया संकट

श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ ज्ञान

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कमेटी के द्वारा 10 सितंबर को दोपहर 4:00 बजे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ ज्ञान पुस्तकालय के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इसके पूर्व ज्ञान पुस्तकालय से 9 सितंबर को शाम 4:00 बजे मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी और और अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए कथा स्थल ज्ञान पुस्तकालय पहुंचेगी तत्पश्चात कथा का शुभारंभ किया जाएगा।

इस अवसर कृष्णा साहू ,अजय जायसवाल अमरेश जायसवाल, खन्ने सोनकर ,शिव बाबू साहू ,गोपी केसरवानी, राजेश केसरवानी,लल्लन जायसवाल पार्षद मुकेश लारा, रूद्र सेन जायसवाल, किरन जायसवाल , ननका साहू,गिरजेश मिश्रा, टी एन दीक्षित राजन शुक्ला सुनील कुमार सोनू आदि कमेटी के पदाधिकारी गण मौके पर मौजूद रहे।

लखनऊ में वन्य जीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, इंडियन स्टार कछुए के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

Location :