हिंदी
Ramnagar: रामनगर में वाहनों की फिटनेस को लेकर लंबे समय से जारी विवाद अब उग्र रूप ले चुका है। वाहन स्वामियों ने 18 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इससे न केवल शहर की आम जनता, बल्कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
शहर की सभी टैक्सी, मैक्स, ऑटो, टूरिस्ट वाहन यूनियनों ने एक संयुक्त बैठक कर यह निर्णय लिया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, व्यावसायिक वाहनों का संचालन पूर्णतः बंद रहेगा। हालांकि फिलहाल एम्बुलेंस, दूध वाहनों और स्कूल बसों को इससे छूट दी गई है, लेकिन यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो ये सेवाएं भी बंद की जा सकती हैं।
Location : Ramnagar
Published : 10 September 2025, 4:46 PM IST
No related posts found.