यूपी में 38 IAS के बंपर तबादले, देवरिया, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल, मऊ, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़ के DM बदले गए

IAS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश में 38 IAS अधिकारियों के तबादले। गौरव सिंह सोगरवाल बने महराजगंज के नए डीएम, जबकि पुराने डीएम का फिरोजाबाद तबादला। देवरिया, मुरादाबाद और मऊ समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों की सूची देखें।

Updated : 3 May 2026, 11:56 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से रविवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 38 अधिकारियों का बंपर तबादला कर दिया है। शासन द्वारा जारी इस सूची में महराजगंज, देवरिया, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संबल, मऊ और प्रतापगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जिलों के जिलाधिकारियों (DM) के नाम शामिल हैं। इस बड़े फेरबदल से प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

प्रमुख शहरों और जिलों में हुए बड़े बदलाव

तबादला सूची में कई बड़े जिलों के कप्तानों को बदला गया है। महाराजगंज की कमान अब आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल संभालेंगे, जबकि यहाँ के पूर्व डीएम संतोष कुमार शर्मा को फिरोजाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह, राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद और अभिषेक पाण्डेय को प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। देवरिया में मधुसूदन हुल्ली और जौनपुर में सेमुअल पाल एन० को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

तबादला सूची: यहाँ देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी की गई पूरी सूची नीचे दी गई है:

अधिकारी का नाम नवीन तैनाती (पदभार)
श्री मधुसूदन हुल्ली जिलाधिकारी, देवरिया
श्री सेमुअल पाल एन० जिलाधिकारी, जौनपुर
श्री आनंद वर्धन जिलाधिकारी, मऊ
श्री गौरव सिंह सोगरवाल जिलाधिकारी, महाराजगंज
श्री संतोष कुमार शर्मा जिलाधिकारी, फिरोजाबाद
श्री राजेंद्र पेंसिया जिलाधिकारी, मुरादाबाद
श्री अंकित खंडेलवाल जिलाधिकारी, संभल
श्री अभिषेक पाण्डेय जिलाधिकारी, प्रतापगढ़
श्री शिव सहाय अवस्थी CEO, उ.प्र. राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण
श्री अनुज सिंह विशेष सचिव, मा० मुख्यमंत्री, उ.प्र. शासन
श्री अभिनव गोपाल उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण
श्री अजय जैन नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर
डॉ अलका वर्मा विशेष सचिव, वित्त विभाग
श्रीमती निधि बंसल निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं
डॉ दिनेश चन्द्र विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग (PWD)
श्री प्रवीण मिश्र विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग
श्री रमेश रंजन अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद
श्रीमती दिव्या मित्तल विशेष सचिव, राजस्व विभाग
श्रीमती नेहा जैन प्रबंध निदेशक, केस्को (KESCO)
श्री समीर विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स
श्रीमती नीता दुबे निदेशक, महिला कल्याण
श्री संतोष कुमार वैश्य नगर आयुक्त, नगर निगम, आगरा
श्री अंकुर कौशिक उपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण
श्री प्रफुल्ल कुमार शर्मा मुख्य विकास अधिकारी (CDO), लखनऊ
श्री कुमार सौरभ मुख्य विकास अधिकारी (CDO), गाजियाबाद

 

 

Location :  Lucknow

Published :  3 May 2026, 11:32 PM IST

Advertisement