हिंदी
देवरिया में खाकी का कड़ा प्रहार (Img: Dynamite News)
Deoria: बरियारपुर थाना क्षेत्र के मठिया के पास पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन में लदे तीन गोवंश और एक भैंस को बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, बरियारपुर थाना पुलिस मठिया क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गो-तस्करी से जुड़े कुछ लोगों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुरौली थाना क्षेत्र निवासी स्वयंवर यादव के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया।
ये भी पढ़ें - Deoria: 520 रुपये और पर्स के साथ खंडहर मकान में छिपा था आरोपी, लूट के मामले में पुलिस ने ऐसे दबोचा

पुलिस ने मौके से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सुरौली थाना क्षेत्र निवासी हरिकेश यादव और एकौना थाना क्षेत्र निवासी पन्ने लाल यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
ये भी पढ़ें - Deoria News: ‘पैदा होते ही बिका नवजात’… सनसनीखेज दावे की क्या है सच्चाई? प्रशासन ने अफवाहों पर लगाया विराम
बरामद पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें तीन गोवंश और एक भैंस लदी मिली। पुलिस ने सभी पशुओं को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने दी। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में गो-तस्करी और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Location : Deoria
Published : 13 August 2026, 11:21 AM IST
Topics : crime news Deoria News Deoria Police UP News