मवेशी तस्करों की खैर नहीं! देवरिया में बरियारपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पिकअप समेत तीन शातिर बदमाशों को दबोचा

देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक गो-तस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पिकअप पर लदे मवेशी और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

Updated : 13 August 2026, 9:46 AM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरियारपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मठिया के पास चेकिंग और घेराबंदी के दौरान एक तीखी मुठभेड़ के बाद तीन शातिर गो-तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस लंबे समय से इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी, जिसके बाद यह ठोस कार्रवाई अमल में लाई गई।

जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में लगी गोली

पुलिस की घेराबंदी देखकर बदमाशों ने खुद को घिरता हुआ पाया और पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गो-तस्कर स्वयंवर यादव (निवासी: सुरौली थाना क्षेत्र) के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

‘हम दोनों ने कर ली है शादी’ जब पुलिस ने पकड़ीं दो फरार सहेलियां, तो जिद सुनकर चकरा गया खाकी का भी सिर

अन्य दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और मवेशी बरामद

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से घायल स्वयंवर के अलावा दो अन्य गो-तस्करों- हरिकेश यादव (निवासी- सुरौली थाना क्षेत्र) और पन्ने लाल यादव (निवासी- एकौना थाना क्षेत्र) को भी धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा, तस्करों द्वारा इस्तेमाल की जा रही एक पिकअप गाड़ी से क्रूरतापूर्वक लादे गए 3 गोवंश और 1 भैंस को भी सुरक्षित मुक्त करा लिया गया है।

झारखंड विधानसभा घेराव में बड़ा ट्विस्ट: उपद्रवियों पर छात्रों के बयान पर FIR दर्ज, पुलिस खंगालेगी फुटेज

अपर पुलिस अधीक्षक का बयान

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में गोवंश तस्करी जैसे अवैध कृत्यों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल, तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  13 August 2026, 9:46 AM IST

Related News

Advertisement