हिंदी
हर्ष फायरिंग
गोरखपुर: बेलघाट थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलहा, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस, खोखा और एक कार बरामद की है।
क्या है पूरी खबर?
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेलघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि क्षेत्र में आयोजित एक बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ युवक हर्ष फायरिंग कर रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मौके के आधार पर दो आरोपियों को दबोच लिया।
अभियुक्तों की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवचरण यादव उर्फ भोलू पुत्र राममिलन यादव तथा चंदन यादव पुत्र राममिलन यादव, निवासी ग्राम सुअरहा थाना उरूवा बाजार जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल .32 बोर, 42 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस .32 बोर तथा एक कार बरामद की।
सार्वजनिक स्थानों पर हर्ष फायरिंग
पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर थाना बेलघाट में मु0अ0सं0 21/2026 के तहत धारा 3/25/27, 9/27 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक अमित प्रजापति, कांस्टेबल सुरेश यादव, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी तथा कांस्टेबल लक्ष्मीकान्त सैनी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हर्ष फायरिंग जैसी खतरनाक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी
Location : गोरखपुर
Published : 11 February 2026, 6:54 PM IST
Topics : Latest News up crime UP News UP Police