UP Crime: मामूली विवाद बना खून-खराबे की वजह… जानें हरदोई में कैसे हुई ट्रिपल मर्डर की वारदात

हरदोई से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां मामूली विवाद में गाड़ी से कुचल कर एक व्यक्ति की हत्या के बाद गुस्साए लोगों को पीट-पीट कर दो लोगों को उतारा मौत के घाट उतार दिया। जहां एक व्यक्ति की मामूली विवाद के बाद गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई।

Updated : 27 March 2026, 8:04 PM IST
google-preferred

Hardoi:  उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां  जनपद के सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। जहां एक व्यक्ति की मामूली विवाद के बाद गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने गाड़ी चालक और एक अन्य की पीट पीट कर हत्या कर दी।

वहीं इलाके में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक, सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव निवासी शिवम कहार पुत्र भैयालाल द्वारा मामूली विवाद के बाद अपनी बोलोरो गाड़ी से गांव के ही रहने वाले 70 वर्षीय देशराज पांडे की कुचल कर हत्या कर दी गई, हत्या के बाद देशराज के परिजनों ने 30 वर्षीय शिवम और उसके अन्य साथी 17 वर्षीय अमन की पिटाई कर दी जिससे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमन को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

बदायूं में सनसनी: सैंजनी HPCL प्लांट में दो अधिकारियों की दिनदहाड़े हत्या, चोरी-गठजोड़ की परतें खुलीं आरोपी के फोटो वायरल

ट्रिपल मर्डर के बाद इलाके में तनाव 

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल फैल गया जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस सहित आल्हा अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया और घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए, वही गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए भारी पुलिस वालों को तैनात किया गया है। ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, तो वहीं पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और मामले में उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।

Maharajganj Land Mafia: भूमाफियाओं का आतंक, कोर्ट के आदेश के बाद भी दबंगई बरकरार; पढ़ें पूरी खबर

Location : 
  • Hardoi

Published : 
  • 27 March 2026, 8:04 PM IST

Advertisement