Live Now

UP News Live 25 August: कन्नौज और कौशांबी में हत्या से हड़कंप, फतेहपुर में एनकाउंटर; पढ़ें यूपी की हर खबर यहां

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपलब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेशवासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहा है। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी-बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढ़ें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 25 August 2026 , 11:51 AM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने नये प्रयोगों, तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बिग ब्रेकिंग समाचारों के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर हमारी नजर रहती है। इसी कड़ी में 25 अगस्त 2026 को हम आपके लिए यूपी की खबरों को पढ़ने और समझने का एक नया अनुभव लेकर आए हैं।

प्रदेश में आज मौसम से लेकर सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आ रही हैं। कहीं भारी बारिश और जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं तो कहीं अपराध से जुड़े मामलों ने सनसनी मचा दी है। वहीं राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों पर भी लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। ऐसे में हर खबर पर अलग-अलग जाने की जरूरत नहीं है।

डाइनामाइट न्यूज़ के UP Live Blog में आपको उत्तर प्रदेश की दिनभर की हर बड़ी खबर एक ही जगह, एक ही क्लिक में मिलती रहेगी। लखनऊ से लेकर नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रदेश के हर जिले की महत्वपूर्ण खबरों को हम लगातार अपडेट करते रहेंगे।

25 अगस्त 2026 के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए यूपी की सियासत, अपराध, मौसम, प्रशासन और हर बड़ी हलचल की पल-पल की अपडेट। खबरों के बदलते घटनाक्रम के साथ यह लाइव ब्लॉग भी लगातार अपडेट होता रहेगा, ताकि आप प्रदेश की हर जरूरी खबर से जुड़े रहें।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 25 Aug 2026 11:51 AM (IST)

      इनवर्टर का तार ठीक करते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग

      देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में सोमवार देर शाम इनवर्टर का तार ठीक करते समय करंट लगने से 70 वर्षीय घनश्याम तिवारी की मौत हो गई। हादसे के समय वह घर पर अकेले थे। परिजन उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

    • 25 Aug 2026 11:42 AM (IST)

      UP News Live 25 August: गोकशी के वांछित आरोपियों से मुठभेड़, एक को लगी गोली

      फतेहपुर में गोकशी के मामले में वांछित आरोपियों से खागा और हथगांव पुलिस की संयुक्त टीम की मुठभेड़ हो गई। बरकतपुर जंगल में हुई कार्रवाई में आरोपी शहजादे के पैर में गोली लगी, जबकि उसका बेटा सीबू उर्फ शहबाज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा-कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

    • 25 Aug 2026 11:41 AM (IST)

      UP News Live 25 August: पचास हजार के इनामी नशा तस्कर यूसुफ अंसारी गिरफ्तार

      प्रयागराज एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने पचास हजार रुपये के इनामी नशे के सौदागर यूसुफ अंसारी को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से फरार चल रहे यूसुफ की गिरफ्तारी से नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसने की उम्मीद है।

    • 25 Aug 2026 11:39 AM (IST)

      UP News Live 25 August: खेत की मेड़ के विवाद में बुजुर्ग की हत्या

      कन्नौज के फूलपुर गांव में मंगलवार सुबह खेत में बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि मामूली खेत की मेड़ के विवाद में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या की गई। परिवार ने पुराने विवाद को लेकर चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Location :  Lucknow

Published :  25 August 2026, 11:32 AM IST

Advertisement