Live Now

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश की हर बड़ी अपडेट, राजनीति से अपराध तक सबकुछ एक जगह

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 2 September 2026 , 10:48 AM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 02 Sep 2026 10:48 AM (IST)

      Hapur Murder: RSS नेता सतीश की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

      हापुड़ में RSS नेता सतीश की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि खनन माफिया कलीम ने वारदात को अंजाम दिया। सतीश ने अवैध मिट्टी खनन की शिकायत की थी। हत्या के बाद भागते समय ट्रैक्टर पलटने से कलीम घायल होकर अस्पताल में भर्ती है।

    • 02 Sep 2026 10:38 AM (IST)

      Maharajganj Hospital: युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा

      महराजगंज के नौतनवा में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 36 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इंजेक्शन लगने के बाद नाक-मुंह से खून आने का आरोप लगाया। सड़क पर हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

    • 02 Sep 2026 10:22 AM (IST)

      Mirzapur Flood: अदवां बांध के छह गेट खुले, बढ़ा खतरा

      मिर्जापुर में लगातार बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अदवां बांध के छह गेट खोलकर 14,500 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। कई संपर्क मार्ग बाधित हैं और पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है। जलभराव से कच्चे मकान गिरने लगे हैं। प्रशासन अलर्ट है।

       

    • 02 Sep 2026 10:06 AM (IST)

      Fatehpur Accident: हाईवे पर भूसा लदी पिकअप पलटी, चालक घायल

      अजय घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि नींद की झपकी आने से वाहन का संतुलन बिगड़ा। दुर्घटना के बाद हाईवे पर भूसा फैल गया और करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य कर यातायात सुचारू कराया।

    • 02 Sep 2026 09:40 AM (IST)

      Mirzapur Water Crisis: दिव्या मित्तल का पुराना वीडियो वायरल

      मिर्जापुर की निवर्तमान डीएम दिव्या मित्तल का पानी को लेकर अपनाया गया सख्त प्रशासनिक रुख एक बार फिर चर्चा में है। IAS सेवा से इस्तीफे के बाद उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिर्जापुर में कार्यकाल के दौरान उन्होंने आम जनता को पेयजल संकट से राहत दिलाने और व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त फैसले लिए थे। उनका यह अंदाज अब लोगों का ध्यान खींच रहा है।

       

    • 02 Sep 2026 09:37 AM (IST)

      Amethi IG​RS Ranking: शिकायत निस्तारण में लगातार 10वीं बार नंबर वन

      अमेठी पुलिस ने जनशिकायतों के निस्तारण में लगातार 10वीं बार प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अगस्त की IG​RS रैंकिंग में जिले को 125 में 125 अंक यानी 100% स्कोर मिला। कुल 2230 शिकायतों में 91.17% शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण पर संतोषजनक फीडबैक दिया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर अमेठी ने यह उपलब्धि हासिल की है।

    • 02 Sep 2026 09:37 AM (IST)

      Sultanpur Journalist Death: मान्यता प्राप्त पत्रकार का निधन

      सुल्तानपुर के वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार सतीश पांडे का मंगलवार देर रात लखनऊ के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। 48 वर्षीय सतीश करीब 10 दिनों से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थे। वह मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित थे और उपचार के दौरान शुगर बढ़ने से उनकी हालत बिगड़ गई थी। उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

    • 02 Sep 2026 09:34 AM (IST)

      Lucknow Accident: आगरा एक्सप्रेस-वे पर आलू से भरा ट्रक पलटा

      लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर आलू से भरा ट्रक पलट गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद सड़क पर आलू बिखर गए। क्रेन की मदद से ट्रक हटाने का प्रयास जारी है।

       

    • 02 Sep 2026 09:33 AM (IST)

      Deoria Dowry Murder: दहेज हत्या में पति-सास गिरफ्तार

      देवरिया में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति सोनू और सास पानमती देवी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप है। मईल पुलिस ने दोनों आरोपियों को बरेजी पुल के पास से गिरफ्तार किया।

      Image

       

    • 02 Sep 2026 09:31 AM (IST)

      Raebareli Accident: बारिश में कच्ची दीवार गिरी, बुजुर्ग की मौत

      रायबरेली में बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। चंदापुर थाना क्षेत्र में कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त बुजुर्ग घर में सो रहे थे। मलबे में दबने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

      Image

       

    • 02 Sep 2026 09:30 AM (IST)

      Shamli Murder Case: अंकित हत्याकांड में कनाडा बैठे आरोपी का खुलासा

      शामली में अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक कनाडा में बैठे चिराग ने भोलू शाहपुरिया के नाम से फर्जी ID बनाकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। जांच में मोंटी और चिराग के गोगी गैंग से जुड़े होने का भी खुलासा हुआ है।

       

       

Location :  Lucknow

Published :  2 September 2026, 9:26 AM IST

Related News

Advertisement