UP में आसमानी आफत का अलर्ट: आगरा से प्रयागराज तक झमाझम बरसेंगे बादल, जानिए मौसम का नया रुख

उत्तर प्रदेश में मानसून हुआ प्रचंड! मौसम विभाग ने आगरा से प्रयागराज तक 28 जिलों में भारी बारिश और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है। जानिए अपने जिले के मौसम का मिजाज और अगले 5 दिनों का पूरा पूर्वानुमान।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 2 September 2026, 7:52 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह मेहरबान है और बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण बारिश की रफ्तार और तेज हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने 2 सितंबर के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आगरा से लेकर प्रयागराज तक प्रदेश के लगभग 28 जिलों में भारी बारिश, बिजली कड़कने और बादल गरजने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

बंगाल की खाड़ी से आया दबाव, पश्चिमी यूपी पर अधिक असर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर अब उत्तर प्रदेश के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि बारिश का यह सिलसिला पूर्वी और पश्चिमी दोनों इलाकों में जारी रहेगा, लेकिन अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा।

इन 28 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन प्रमुख जिलों में मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी है, उनमें आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, रायबरेली, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल हैं।

नैनीताल में लगातार बारिश से प्रशासन अलर्ट, करीब दो दर्जन ग्रामीण सड़कें बंद

इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली और लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में भी तेज गरज के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है।

तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत, लेकिन 6 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम

लगातार हो रही बारिश के कारण अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

पूर्वांचल में 5 सितंबर तक बारिश की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन 6 सितंबर से मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा और पूर्वी यूपी के जिलों को सराबोर करेगा।

Location :  Lucknow

Published :  2 September 2026, 7:52 AM IST

Related News

Advertisement