हिंदी
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने नये प्रयोगों, तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बिग ब्रेकिंग समाचारों के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर हमारी नजर रहती है। इसी कड़ी में 31 अगस्त 2026 को हम आपके लिए यूपी की खबरों को पढ़ने और समझने का एक नया अनुभव लेकर आए हैं।
प्रदेश में आज मौसम से लेकर सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आ रही हैं। कहीं भारी बारिश और जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं तो कहीं अपराध से जुड़े मामलों ने सनसनी मचा दी है। वहीं राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों पर भी लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। ऐसे में हर खबर पर अलग-अलग जाने की जरूरत नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ के UP Live Blog में आपको उत्तर प्रदेश की दिनभर की हर बड़ी खबर एक ही जगह, एक ही क्लिक में मिलती रहेगी। लखनऊ से लेकर नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रदेश के हर जिले की महत्वपूर्ण खबरों को हम लगातार अपडेट करते रहेंगे।
31 अगस्त 2026 के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए यूपी की सियासत, अपराध, मौसम, प्रशासन और हर बड़ी हलचल की पल-पल की अपडेट। खबरों के बदलते घटनाक्रम के साथ यह लाइव ब्लॉग भी लगातार अपडेट होता रहेगा, ताकि आप प्रदेश की हर जरूरी खबर से जुड़े रहें।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार (30 अगस्त 2026) देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दिल्ली में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की छात्रा के साथ हुई घिनौनी वारदात के मामले में दिल्ली पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल दोनों मुख्य आरोपियों निजी बस के चालक और कंडक्टर को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई स्लीपर बस को भी अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। छात्रा से जुड़ी इस दुखद घटना के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है और मामले की गहनता से जांच कर रहा है।
महराजगंज: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बाद नारायणी (गंडक) नदी में बहकर भारतीय सीमा में पहुंचे चार अज्ञात शवों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आखिरकार नेपाल प्रशासन को सौंप दिया गया। इनमें तीन महिलाओं और एक पुरुष के शव शामिल हैं। भविष्य में मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पोस्टमार्टम के दौरान सभी शवों के डीएनए सैंपल भी सुरक्षित किए गए हैं।
निचलौल क्षेत्र के टेलफाल के पास स्थानीय लोगों ने नारायणी नदी में शवों को बहते हुए देखा था। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एसएसबी और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर नदी से चारों शवों को बाहर निकाला। शवों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद उन्हें महराजगंज जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवाया गया।

मैनपुरी। एलाऊ थाना क्षेत्र में रविवार रात ट्रक की दीवार से टक्कर होने के बाद हुए विवाद में बाइक सवार युवकों ने ट्रक के क्लीनर की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से ट्रक चालक भी घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर रविवार शाम उस समय हंगामा हो गया, जब सीमा सुरक्षा में तैनात SSB जवान और सोनौली व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के बीच कहासुनी हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल बॉर्डर क्षेत्र में पहुंचे थे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात SSB जवान ने उन्हें चेकिंग के लिए निर्धारित एंट्री गेट से आने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला नोकझोंक तक पहुंच गया।

मुजफ्फरनगर में गौकशी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे कथित गौकशों पर कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नियाजीपुरा से काली नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर जंगल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीओ मंडी मुजफ्फरनगर राजकुमार साव ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक कथित बदमाश शोएब उर्फ भूरा के पैर में गोली लग गई। वहीं पुलिस ने मौके से तीन अन्य कथित आरोपियों को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। कुछ अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर काली नदी की ओर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें कॉम्बिंग अभियान चला रही हैं।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से रविवार दोपहर का एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया है, जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जमकर हुड़दंग मचाया। मामला सपा लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत जुलूस से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के युवा नेता सलमान त्यागी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लोहिया वाहिनी का मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद रविवार को सपा कार्यालय पर एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
Location : Lucknow
Published : 31 August 2026, 8:16 AM IST