Delhi Weather Update: आज दिल्ली के किस इलाके में होगी बारिश? बढ़ेगी गर्मी या मिलेगी राहत, जानिए पूरा अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के बाद उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर जो अपडेट दिया है, वह दिल्लीवासियों के लिए जानना बेहद जरूरी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 31 August 2026, 7:35 AM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ने के साथ एक बार फिर उमस और गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। पिछले कुछ दिनों में बारिश से मिली राहत के बाद अब राजधानी में मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा है। आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद धूप और बढ़ती नमी के कारण लोगों को गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में इस सप्ताह मानसूनी गतिविधियां बहुत मजबूत रहने की संभावना नहीं है। ऐसे में लगातार बारिश की उम्मीद कम है। हालांकि, आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के कुछ दौर देखने को मिल सकते हैं, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

सोमवार, 31 अगस्त को दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश के आसार बहुत अधिक नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है।

राजधानी में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी और दिन के समय इनकी गति करीब 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। यानी दिल्लीवासियों को फिलहाल गर्मी और उमस से खास राहत मिलने के आसार कम हैं।

रविवार को भी सामान्य से ज्यादा रहा तापमान

रविवार, 30 अगस्त को दिल्ली में आसमान पर हल्के बादल छाए रहे, लेकिन धूप ने लोगों को परेशान किया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 1.5 डिग्री अधिक था। वहीं अधिकतम तापमान लगभग 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था।

दिल्ली से सटे इलाकों की बात करें तो गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और नोएडा में 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Balrampur: विजिलेंस की जांच में बड़ा खुलासा, अब कई सीएचसी प्रभारियों पर कसता दिख रहा शिकंजा

1 और 2 सितंबर को मिल सकती है राहत

हालांकि मानसून कमजोर है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 सितंबर को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश का यह दौर कुछ समय के लिए गर्मी और उमस से राहत दे सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। न्यूनतम तापमान अलग-अलग इलाकों में 24 से 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

राजधानी में पश्चिमी हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। पालम में सुबह 10 बजे हवा की गति 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। इस दौरान अधिकतम नमी का स्तर 74 प्रतिशत और न्यूनतम नमी 54 प्रतिशत दर्ज की गई।

Location :  New Delhi

Published :  31 August 2026, 7:35 AM IST

Advertisement